{"_id":"6a8de126316f14b1930db93e","slug":"opd-numbers-for-viral-infection-patients-are-rising-at-the-district-ayurvedic-hospital-una-news-c-93-1-ssml1047-203550-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में बढ़ने लगी वायरल के मरीजों की ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में बढ़ने लगी वायरल के मरीजों की ओपीडी
Wed, 26 Aug 2026 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
ऊना। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिखाई देने लगा है। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में इन दिनों वायरल संक्रमण से संबंधित लक्षणों वाले मरीजों की ओपीडी बढ़ने लगी है।
जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में ही रोजाना औसतन 30 से 40 मरीज वायरल की समस्या को लेकर पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार मौसम में उतार-चढ़ाव के दौरान शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होने से वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। जिले में बीते कुछ दिनों से वायरल के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। आयुर्वेदिक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंच रहे मरीजों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं।
बारिश के बाद उमस और तापमान में बदलाव के कारण भी लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चिकित्सकों की ओर से मरीजों को पर्याप्त आराम करने और शरीर में पानी की कमी न होने देने की सलाह दी जा रही है। विशेषज्ञों ने लोगों को खानपान का विशेष ध्यान रखने को कहा है।
विज्ञापन
इस दौरान ताजा और हल्का भोजन लेने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने तथा बासी और खुले में रखे खाद्य पदार्थों से परहेज करने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही मौसम के अनुसार कपड़े पहनने और व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखने को कहा गया है ।
चिकित्सकों के अनुसार वायरल संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर खुद से दवाइयां लेने के बजाय चिकित्सकीय परामर्श लेना बेहतर है। विशेषकर लगातार बुखार, अत्यधिक कमजोरी या अन्य गंभीर लक्षण होने पर तुरंत अस्पताल में जांच करवानी चाहिए। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के अलावा अन्य आयुष केंद्रों में भी वायरल से संबंधित मरीज पहुंच रहे हैं।