फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Vipin Sajan became Director, and Rumel Kumar became Chief Patron.

Una News: विपिन साजन निदेशक, रूमेल कुमार बने मुख्य संरक्षक

Wed, 26 Aug 2026 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 26 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Vipin Sajan became Director, and Rumel Kumar became Chief Patron.
श्री राम नाटक क्लब हटली की कमेटी का किया विस्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। श्री राम नाटक क्लब हटली कमेटी की नई कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। क्लब की नई कमेटी में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों और सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। क्लब के नवनियुक्त महासचिव सुरेंद्र राणा ने बताया कि नई कार्यकारिणी में विपिन साजन को निदेशक और रूमेल कुमार को मुख्य संरक्षक बनाया गया है। वहीं मदन सोनी को कमेटी का चेयरमैन, राजकुमार धीमान को प्रधान, किशन देव शर्मा को वरिष्ठ उपप्रधान, मदन गोपाल को सह सचिव, राहुल शर्मा को कोषाध्यक्ष, विवेक सोनू को सह-कोषाध्यक्ष और ज्योति वर्जाता को महिला विंग की अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्ण सिंह राणा को मुख्य सलाहकार और ओम प्रकाश सोनी को सलाहकार नियुक्त किया गया है। उपप्रधान पद की जिम्मेदारी कुलदीप शर्मा, सुरेश शर्मा, दिनेश खत्री और संजय सोनी को सौंपी गई है। स्टेज सचिव के रूप में कमल देव शास्त्री और किशन दत्त शास्त्री कार्य करेंगे। लेखाकार की जिम्मेदारी विवेकशील शर्मा, हंस राज वर्जाता और सुशील कुमार बाबा को दी गई। क्लब के प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी सुरेंद्र हटली, राजेश कुमार शर्मा और अमन शर्मा संभालेंगे। वहीं म्यूजिक निर्देशक के रूप में केशवानंद शर्मा, विवेकशील शर्मा, अंकुश वर्जाता और शेर सिंह बीडीसी सदस्य को जिम्मेदारी दी गई है। संगठन को मजबूत करने के लिए पंकज धीमान, तरुण कौशल, अजमेर सिंह और अवनीश सोनी को संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महिला संगठन में बबीता साईं, नीलम सोनी, इंदू शर्मा और सरिता शर्मा को संगठन सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से क्लब की धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को और मजबूती प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed