फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   notice to people who did not pay house tax

हाउस टैक्स न देने पर साढ़े तीन सौ को नोटिस

Sun, 19 Jun 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/संतोषगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/संतोषगढ़ Updated Sun, 19 Jun 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
notice to people who did not pay house tax
हाउस टैक्स - फोटो : DEMO Pics

नगर परिषद संतोषगढ़ के अधीन करीब साढ़े तीन सौ से अधिक लोगों ने हाउस टैक्स की अदायगी नहीं की है। इन लोगों पर करीब 40 लाख रुपये की देनदारी है। इन डिफाल्टरों को नप ने नोटिस भी जारी किए हैं। नप के मुताबिक डिफाल्टरों को पहले भी नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

विज्ञापन


इसके बावजूद टैक्स जमा नहीं करवाया गया तो इन पर एरिया लैंड रेवेन्यु (एएलआर) के केस बनाकर उपायुक्त को प्रेषित किए जाएंगे। इसके बाद इनकी संपत्ति को भी अटैच करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। संतोषगढ़ नगर परिषद में करीब आठ सौ लोगों पर साढ़े चार लाख रुपये हाउस टैक्स की वार्षिक बजट डिमांड है। सितंबर 1997 से 31 मार्च 2016 तक 40 लाख रुपये के हाउस टैक्स की अदायगी न होने से नगर परिषद के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन


हाउस टैक्स की अदायगी रुकने से राज्यभर के शहरी निकायों पर करोड़ों रुपये की अदायगी बाकी है। नगर परिषद अब हाउस टैक्स की अदायगी के लिए कड़ा रुख अपनाएगी। इसके आधार पर हाउस टैक्स की वसूली को लेकर शहरी निकायों ने कड़ा रुख अपनाने की कवायद शुुरू कर दी है। उधर, संतोषगढ़ नगर परिषद की ईओ वर्षा चौधरी का कहना है कि हाउस टैक्स के 40 लाख रुपये वसूले जाने बाकी हैं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद डिफाल्टरों से हाउस टैक्स वसूलने को सख्त रुख अपनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed