{"_id":"6ae9c1f40994b478ce0d9798","slug":"nominations-invited-for-state-level-awards-to-be-presented-on-himachal-day-una-news-c-93-1-ssml1048-212296-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: हिमाचल दिवस पर दिए जाने वाले राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए मांगे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: हिमाचल दिवस पर दिए जाने वाले राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए मांगे नामांकन
Tue, 03 Nov 2026 04:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 03 Nov 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल दिवस के अवसर पर वर्ष 2027 में प्रदान किए जाने वाले राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए शिक्षा विभाग ने नामांकन आमंत्रित किए हैं। प्रदेश सरकार की ओर से राज्य सिविल सेवा पुरस्कार, प्रेरणा स्रोत सम्मान और हिमाचल गौरव पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए योग्य व्यक्तियों और संस्थाओं के नाम प्रस्तावित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, इन पुरस्कारों के लिए नामांकन निर्धारित प्रपत्र में भेजने होंगे। प्रस्ताव के साथ हिंदी में अधिकतम दो पृष्ठों का संक्षिप्त विवरण भी संलग्न करना अनिवार्य है। इसमें संबंधित व्यक्ति या संस्था की विशिष्ट उपलब्धियों, असाधारण सेवाओं और पुरस्कार के लिए पात्रता को स्पष्ट रूप से दर्शाना होगा। प्राप्त प्रस्तावों की राज्य स्तरीय समिति की ओर से छंटनी की जाएगी।
उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना सोमलाल धीमान ने कहा कि जिले के सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, मुख्याध्यापकों, विद्यालय प्रभारियों और खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। सभी पात्र व्यक्तियों के नामांकन 20 नवंबर 2026 तक कार्यालय में भेजने होंगे ताकि इन्हें आगामी कार्रवाई के लिए निदेशालय को प्रेषित किया जा सके।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय ने सभी उपनिदेशकों को अपने स्तर पर प्रस्तावों की जांच कर 30 नवंबर तक नामांकन भेजने को कहा है। वहीं, सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) में सिफारिशें पहुंचने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त प्रस्तावों पर विचार करना संभव नहीं होगा।
ध्यान रहे कि प्रदेश में हर वर्ष 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। वर्ष 2027 के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत योग्य व्यक्तियों और संस्थाओं की उपलब्धियों के आधार पर सिफारिशें मांगी गई हैं। पुरस्कारों से संबंधित योजनाएं और निर्धारित आवेदन प्रपत्र हिमाचल प्रदेश सरकार की वेबसाइट himachal.nic.in/gad पर उपलब्ध हैं।