{"_id":"69b8355f4b1ccffb6c0c775f","slug":"no-case-of-cheating-has-been-detected-in-the-district-so-far-una-news-c-93-1-una1002-184946-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जिले में नकल का अब तक नहीं पकड़ा गया कोई मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जिले में नकल का अब तक नहीं पकड़ा गया कोई मामला
Tue, 17 Mar 2026 05:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 17 Mar 2026 05:22 AM IST
विज्ञापन
ऊना। जिले के स्कूलों में चल रही बोर्ड एवं वार्षिक परीक्षाओं के दौरान अब तक नकल का एक भी मामला सामने नहीं आया है। इसे लेकर शिक्षा विभाग की व्यवस्थाओं पर जहां संतोष जताया जा रहा है, वहीं यह सवाल भी उठने लगा है कि कहीं निरीक्षण टीमों की कार्रवाई केवल औपचारिकता तक ही सीमित तो नहीं रह गई है। जानकारी के अनुसार परीक्षा शुरू होने के बाद से शिक्षा विभाग और प्रशासन की ओर से गठित निरीक्षण टीमों ने जिले के अधिकतर परीक्षा केंद्रों का दौरा किया है। टीमों ने परीक्षा केंद्रों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और केंद्र अधीक्षकों से भी जानकारी प्राप्त की। इसके बावजूद अभी तक किसी भी स्कूल में नकल का कोई मामला पकड़ा नहीं गया है।
आमतौर पर परीक्षाओं के दौरान हर साल नकल के कुछ न कुछ मामले सामने आते रहते हैं लेकिन इस बार स्थिति अलग नजर आ रही है। विभागीय अधिकारी इसे स्कूलों में बेहतर व्यवस्था और सख्ती का परिणाम बता रहे हैं। उनका कहना है कि परीक्षा केंद्रों में नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है, जिससे नकल की संभावना कम हुई है। हालांकि, दूसरी ओर शिक्षा से जुड़े कुछ लोगों का मानना है कि निरीक्षण टीमों के दौरे के बावजूद अगर कहीं भी कार्रवाई नहीं हुई है तो यह भी जांच का विषय है। उनका कहना है कि कई बार निरीक्षण औपचारिकता बनकर रह जाता है, जिससे वास्तविक स्थिति सामने नहीं आ पाती। बता दें कि ऊना जिले में मार्च 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 166 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें 10वीं और 12वीं कक्षा के लगभग 12,798 से अधिक विद्यार्थी शामिल हैं, जिसमें 12वीं के 5,828 और 10वीं के 6,970 परीक्षार्थी हैं।
फिलहाल नकल के किसी भी मामले का सामने न आना शिक्षा विभाग के लिए राहत की बात जरूर है लेकिन यह देखना बाकी है कि यह सख्ती का असर है या फिर निरीक्षण व्यवस्था में कहीं कोई कमी रह गई है।
विज्ञापन
उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग अनिल कुमार का कहना है कि परीक्षाओं के दौरान निरीक्षण का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। यदि कहीं भी नकल या अनियमितता की शिकायत मिलती है तो संबंधित केंद्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।