{"_id":"690df487b7ba7c759a021871","slug":"new-public-toilets-will-be-constructed-in-the-city-una-news-c-93-1-ssml1047-171250-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: शहर में नए सार्वजनिक शौचालयों का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: शहर में नए सार्वजनिक शौचालयों का होगा निर्माण
विज्ञापन
नगर निगम जल्द करेगा सर्वेक्षण, चिह्नित स्थलों पर होगा निर्माण
पुराना बाजार सहित हमीरपुर मार्ग और अन्य स्थानों पर स्थापित होंगे शौचालय
जिला मुख्यालय आने वाले लोगों को मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर में सार्वजनिक शौचालयों की संख्या बढ़ाने के लिए नगर निगम ऊना ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत निगम की टीम जल्द ही सर्वेक्षण करेगी। सर्वे के बाद उपयुक्त स्थलों पर भूमि चिह्नित कर नए शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा।वर्तमान में शहर में एक सार्वजनिक शौचालय पुराना डीसी ऑफिस के समीप और दूसरा एमसी पार्क में है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) किनारे नगर निगम का कोई सार्वजनिक शौचालय नहीं है। कई बाजार क्षेत्रों में भी सार्वजनिक शौचालयों की कमी महसूस की जा रही है। इस समस्या को लेकर समय-समय पर सामाजिक संगठन भी आवाज उठाते रहे हैं। नगर परिषद से नगर निगम बनने के बाद अब प्रबंधन ने इस दिशा में ठोस कदम उठाने का निर्णय लिया है। चंडीगढ़-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसे ऊना शहर में रोजाना भारी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है। ऐसे में स्वच्छ एवं पर्याप्त सार्वजनिक शौचालयों की उपलब्धता जरूरी है। निगम ने अब नए सिरे से सर्वे कर इस समस्या को दूर करने की पहल की है।
साफ-सफाई पर रहेगा विशेष जोर
शहर में बनने वाले नए सार्वजनिक शौचालयों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सफाई कर्मचारियों को इसके लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं। साथ ही शौचालयों में 24 घंटे पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के आदेश भी जारी किए गए हैं, ताकि लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो।
कोट
शहर में सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए सर्वेक्षण करवाया जाएगा। सर्वेक्षण पूरा होने के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। -मनोज कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम ऊना