{"_id":"590f50d84f1c1bdb55850fa6","slug":"new-married-women-swalod-poision-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवविवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब।
Updated Sun, 07 May 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना अंब के तहत गांव कुठेड़ा खैरला में एक नवविवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतका की पहचान निवासी कुठेड़ा खैरला के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन किन कारणों से किया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार महिला ने रविवार को कोई जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर उसने परिजनों को कहा कि उसकी तबीयत खराब हो रही है, जिस पर परिजन उसे अंब अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पीड़िता ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि महिला का विवाह अभी हाल ही में 5 फरवरी 2017 को हुआ था लेकिन तीन माह बाद ही असामान्य हालात में उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले को लेकर ससुराल पक्ष और मायके पक्ष से पूछताछ कर रही है। महिला ने आत्महत्या की है या इसके पीछे कोई अन्य कारण रहे हैं, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस मृतका के परिजनों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन