{"_id":"68e7b752c1dd15bafa0068b6","slug":"new-bus-service-from-haroli-to-shimla-will-start-from-tomorrow-the-journey-will-be-completed-in-six-hours-una-news-c-93-1-mrt1064-168344-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: हरोली से शिमला नई बस सेवा कल से होगी शुरू, छह घंटे में सफर होगा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: हरोली से शिमला नई बस सेवा कल से होगी शुरू, छह घंटे में सफर होगा पूरा
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ, बिलासपुर एम्स जाने वालों को भी मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हरोली बस अड्डा से शिमला के लिए नई बस सेवा शनिवार से शुरू होगी। जनता को बेहतर और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग हरोली–ऊना–शिमला के बीच नई बस सेवा शुरू कर रहा है। उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री 11 अक्तूबर शाम 4:50 बजे हरोली बस अड्डे से नई बस सेवा का विधिवत शुभारंभ करेंगे। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश धीमान ने बताया कि यह नई बस सेवा हरोली और ऊना के लोगों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इसके अलावा यह सेवा जिला ऊना और इसके सीमावर्ती राज्य पंजाब के निवासियों के साथ-साथ बिलासपुर और शिमला में काम करने वाले कर्मचारी, उद्यमी और व्यवसायियों के लिए भी बेहद उपयोगी साबित होगी। विशेष बात यह है कि बस सेवा के माध्यम से शालाघाट से अर्की तक एक नया छोटा वैकल्पिक मार्ग भी उपलब्ध होगा। इस सेवा के चलते हरोली से शिमला की यात्रा अब लगभग 5–6 घंटे में पूरी की जा सकेगी।
क्या रहेगा रूट प्लान और समय
बस सेवा हरोली–ऊना–नंगल–किरतपुर फोरलेन, भराड़ी–बिलासपुर–एम्स–भराड़ीघाट–दाड़लाघाट–शालाघाट मार्ग से शिमला तक पहुंचेगी। हरोली से बस शाम पांच बजे, ऊना से शाम 5:20 बजे प्रस्थान करेगी, जबकि वापसी में शिमला से सुबह 4:50 बजे हरोली के लिए रवाना होगी।