{"_id":"6abd4f9972e7ea33da020f42","slug":"new-50000-litre-tank-to-resolve-water-shortage-una-news-c-93-1-una1002-207857-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: 50 हजार लीटर की नई टंकी से दूर होगी पानी की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: 50 हजार लीटर की नई टंकी से दूर होगी पानी की किल्लत
Wed, 30 Sep 2026 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
पंडोगा (ऊना)। हरोली विधानसभा क्षेत्र के पंडोगा लोअर में लंबे समय से चली आ रही पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए 50 हजार लीटर क्षमता की नई पानी की टंकी का निर्माण किया गया है। करीब 15 लाख रुपये की लागत से तैयार इस टंकी को पुरानी 85 हजार लीटर क्षमता वाली टंकी की पाइपलाइन से जोड़ा जाएगा। दोनों टंकियों के संयुक्त संचालन के बाद क्षेत्र में कुल 1.35 लाख लीटर पानी के भंडारण की क्षमता उपलब्ध होगी। इससे गर्मियों में पानी की बढ़ती मांग के दौरान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
स्थानीय लोगों के अनुसार पंडोगा लोअर पुल के नीचे का क्षेत्र, आईटीआई के आसपास, टालियां मोहल्ला, सैनी मोहल्ला, प्रधान वाला मोहल्ला और ऐमा मोहल्ला समेत आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पेयजल कनेक्शन हैं। पिछले कुछ वर्षों में नए घरों और कनेक्शनों की संख्या बढ़ने से पानी की मांग भी बढ़ी है। विशेषकर गर्मियों के दौरान खपत बढ़ने से पुरानी टंकी में उपलब्ध पानी जल्दी समाप्त हो जाता था, जिससे कई बार लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ता था।
अब नई 50 हजार लीटर क्षमता वाली टंकी को पुरानी 85 हजार लीटर की टंकी से जोड़ा जाएगा। दोनों टंकियों की पाइपलाइनों को आपस में जोड़कर मोटरों के माध्यम से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति की जाएगी। इससे अलग-अलग मोहल्लों में पानी का बेहतर प्रबंधन और भंडारण किया जा सकेगा। नई टंकी और संयुक्त पेयजल आपूर्ति व्यवस्था से पंडोगा लोअर क्षेत्र के करीब 500 से 600 परिवारों को लाभ मिलने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
जल शक्ति विभाग के एसडीओ सुमित ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र में पहले की अपेक्षा पेयजल कनेक्शनों की संख्या बढ़ने के कारण पानी की सप्लाई में दिक्कत आ रही थी। इसी समस्या के समाधान के लिए 50 हजार लीटर क्षमता की नई टंकी का निर्माण किया गया है। इसे पुरानी टंकी से जोड़कर दोनों का संयुक्त संचालन किया जाएगा।