फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Neither a peon nor a cleaner at the Una District Library.

Una News: जिला पुस्तकालय ऊना में न तो चपरासी न ही सफाई कर्मी

Fri, 02 Oct 2026 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 02 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Neither a peon nor a cleaner at the Una District Library.
ऊना। जिला पुस्तकालय ऊना में न तो पानी पिलाने के लिए चपरासी है और न ही पुस्तकालय भवन की सफाई करने के लिए सफाई कर्मचारी है। जिला पुस्तकालय में एकमात्र पुस्तकालय सहायक के सहारे ही सारी व्यवस्थाएं चली हुई हैं। जिला पुस्तकालय अधिकारी और दो चपरासी समेत एक सफाई कर्मचारी का पद स्वीकृत होने के बावजूद भी पद खाली पड़े हैं। इतना ही नहीं एक कर्मचारी छुट्टी करे तो आगे व्यवस्थाओं के नाम पर ताला लग जाता है। जिला पुस्तकालय में स्टाफ के कमी के चलते सुबह 8 बजे के बजाय 10 बजे खोलने को स्टाफ मजबूर है। जिससे पुस्तकालय में पढ़ाई करने आ रहे युवाओं को प्राप्त लाभ नहीं मिल रहा है। वर्तमान में जिला पुस्तकालय ऊना में 125 युवाओं की पढ़ाई करने की व्यवस्था है।लेकिन एकमात्र पुस्तकालय सहायक के सिर पर ही युवाओं को मदद करने के लिए विवश होकर रह गई है और अतिरिक्त काम का बोझ होने की सूरत में अव्यवस्था का आलम बना रहता है। जिससे पुस्तकालय में पढ़ाई करने आ रहे युवाओं को भी पुस्तकालय में स्टाफ के नाम पर प्राप्त सुविधा न होने की सूरत में रोजाना समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। जिला पुस्तकालय ऊना की डीडीओ एवं राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना की प्राचार्य डॉक्टर मीता शर्मा का कहना है कि पहले एक कर्मचारी डेपुटेशन पर नियुक्त किया गया था। वर्तमान में अब एक पुस्तकालय सहायक के सिर पर ही तमाम व्यवस्था है। न तो चपरासी है और न ही सफाई कर्मचारी। पद स्वीकृत होने के बावजूद नहीं भरे गए हैं।
विज्ञापन



पुस्तकालय सहायक बलविंदर कौर का कहना है कि स्टाफ न होने के चलते अब पुस्तकालय सुबह 8 बजे की बजाय 10 बजे खोलना के लिए भी विवश होना पड़ रहा है। एक कर्मचारी के सहारे तमाम व्यवस्था होने की सूरत में पुस्तकालय में पढ़ाई करने आ रहे युवाओं को अन्य सुविधाएं जुटाने में दिक्कत खड़ी हो गई हैं।
विज्ञापन




अखिल कुमार का कहना है कि जिला पुस्तकालय में पढ़ाई करने तो आते हैं लेकिन यहां पर अन्य कोई मदद की उम्मीद नहीं की जा सकती है। जिससे व्यवस्था साथ में ही करके आना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन






अभिषेक कुमार का कहना है कि जिला पुस्तकालय ऊना पहले 8 बजे खुला करता था, अब 10 बजे खुल रहा है और शाम 5 बजे तक ही यहां पर पढ़ाई करने का समय मिल रहा है। जो कि पहले शाम 6 बजे तक हुआ करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed