फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Need for double footpath at Amb-Andaura railway station

Una News: अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन पर डबल फुटपाथ की दरकार

Wed, 18 Dec 2024 04:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 18 Dec 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Need for double footpath at Amb-Andaura railway station
ऊना। अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन पर डबल फुटपाथ की दरकार है। लोगों ने रेलवे प्रबंधन से दूसरी ओर भी फुटपाथ निर्माण करने की मांग उठाई है। अंबिकानगर-अंब नामकरण अभियान समिति के संयोजक राजीव शर्मा और स्थानीय लोगों में सुनील कुमार, सतीश कुमार, जगदीश, ओंकार सिंह भट्टी, भूपेंद्र, मास्टर रमेश, केवल कृष्ण शर्मा, कुलदीप सिंह राणा और होशियार सिंह ने रेलवे प्रबंधन से जनहित में जल्द उचित कदम उठाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे बोर्ड ने स्टेशन के दाएं ओर मुख्य गेट से लगभग 1100 फुट लंबे डबल लेन मार्ग पर सुविधाजनक फुटपाथ का निर्माण किया है, जो सराहनीय है। मगर बाईं ओर की लेन पर फुटपाथ न बनने से यात्रियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डबल लेन के निर्माण के साथ-साथ डबल फुटपाथ बनवाने में रेलवे बोर्ड अनदेखी कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दूसरी ओर पर्याप्त जमीन उपलब्ध होने के बावजूद फुटपाथ का निर्माण न होना जनसुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। जन शताब्दी, हिमाचल एक्सप्रेस और वंदे भारत जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों के आने के दौरान स्टेशन पर यातायात का दबाव बढ़ जाता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उन्होंने रेलवे बोर्ड से प्राथमिकता के आधार पर दूसरी लेन पर भी फुटपाथ बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही, पहली लेन के फुटपाथ पर उगी झाड़ियों को भी तत्काल साफ करवाने की मांग उठाई गई है। उन्होंने कहा कि जब तक दूसरा फुटपाथ तैयार नहीं हो जाता, तब तक राहगीरों की सुरक्षा के लिए झाड़ियों की सफाई कर वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed