Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   National Scholarship Portal reopened; apply by the 30th.

Una News: राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल दोबारा खुला, 30 तक करें आवेदन

Sat, 21 Nov 2026 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 21 Nov 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
National Scholarship Portal reopened; apply by the 30th.
ऊना। हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने का एक और अवसर मिला है।
विज्ञापन

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत केंद्र और राज्य प्रायोजित छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) दोबारा खोल दिया गया है। विद्यार्थी 30 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन जमा कर सकेंगे।
उच्च शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर सभी शिक्षण संस्थानों को निर्धारित समयसीमा में आवेदनों का सत्यापन पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार विद्यार्थियों के आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है।
वहीं, संस्थान स्तर पर प्रथम चरण का सत्यापन (एल-1) आठ दिसंबर और दूसरे चरण का सत्यापन (एल-2) 11 दिसंबर तक पूरा करना होगा। संस्थानों को निर्देश दिए गए कि वे सभी लंबित और त्रुटिपूर्ण आवेदनों की जांच कर निर्धारित समय में प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देशों के अनुसार जिन विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति आवेदन संस्थान या राज्य स्तर पर त्रुटिपूर्ण पाए गए हैं, उन्हें आवश्यक सुधार और दस्तावेज अपलोड करने के बाद अपने लॉगइन के माध्यम से दोबारा जमा करना होगा।
इसके अलावा 30 नवंबर तक विद्यार्थियों के स्तर पर लंबित रहने वाले आवेदन निरस्त माने जाएंगे। शिक्षण संस्थानों को आवेदकों की पात्रता की जांच करने और त्रुटिपूर्ण आवेदनों का दोबारा सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग अनिल तक्खी ने बताया कि निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि किसी भी पात्र विद्यार्थी का आवेदन संस्थान या विद्यार्थी के लॉगइन में लंबित नहीं रहना चाहिए।

संस्थान स्तर पर आवेदन लंबित रहने की स्थिति में संबंधित संस्थान प्रमुख और छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी तय होगी। कहा कि पूर्व मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के आवेदनों का दूसरे स्तर पर 11 दिसंबर तक सत्यापन पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed