फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   national flag cut from storm

भरवाईं में लगा राष्ट्रीय ध्वज फिर फटा

Fri, 05 May 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भरवाईं।
ब्यूरो/अमर उजाला, भरवाईं। Updated Fri, 05 May 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
national flag cut from storm
d

भरवाईं में डेढ़ महीने पहले लाखों रुपये खर्च कर मंदिर न्यास की ओर से लगाया गया राष्ट्रीय ध्वज दूसरी बार फट गया है। इससे झंडे की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। लेकिन यह सब जानते हुए भी जिला प्रशासन झंडे के फटने को लेकर कोई जिम्मेदारी नहीं ले रहा है।

विज्ञापन


उधर, मंदिर अधिकारी सरोज कुमारी ने बताया कि फटे हुए झंडे को उतार लिया गया है। मार्च में मंदिर न्यास की ओर से भरवाईं में 110 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया था और इसके पास सजावट और इसे आकर्षक बनाने के लिए लाइटें भी लगाई गई थीं, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने चिंतपूर्णी दौरे के दौरान किया था। इस झंडे पर मंदिर न्यास की ओर से चौदह लाख रुपये की धनराशि खर्च की गई थी। भरवाईं में लगा झंडा यहां स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धालुओं के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना रहा है। लेकिन, कुछ दिन पहले भी यह झंडा तेज हवाओं के चलते फट गया।
विज्ञापन


इस पर मंदिर अधिकारी ने झंडा उतरवा दिया था और कंपनी की तरफ से जो अतिरिक्त झंडा दिया गया था, उसे लगाया गया। लेकिन, अब कुछ दिन बाद लगाया गया ये दूसरा झंडा बुधवार को फट गया, जिसे भी अब उतार लिया गया है। वहीं, दो दिन पहले झंडे के साथ सजावट के लिए लगी लाइटें भी खराब हो गई थीं। दूसरी बार झंडा फटने के कारण झंडा बनाने वाली फ्लैग कंपनी की गुणवत्ता पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। बार-बार राष्ट्रीय ध्वज फटने से जहां झंडे का अपमान हो रहा है, वहीं मंदिर प्रशासन भी इसको लेकर लापरवाह नजर आ रहा है। मंदिर अधिकारी सरोज कुमारी ने बताया कि इसे लेकर कंपनी को बता दिया गया है। शीघ्र नया झंडा बनवाने के लिए कह दिया जाएगा। उधर, जिला कार्यकारी उपायुक्त एवं एडीएम राजेश मारिया ने कहा कि ये सभी झंडे हिंदुस्तान में एक ही जगह बनते हैं। ये हाई मास्क फ्लैग होते हैं हवा चलने के कारण ये फट सकते हैं। इन पर फ्लैग कोड लागू नहीं होता है। नए झंडे पर खर्चे के बारे में मंदिर अधिकारी को मालूम होगा कि इनका कंपनी के साथ क्या एग्रीमेंट हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed