फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   nagar Parishad

नपं टाहलीवाल में भाजपा समर्थित चार उम्मीदवार जीते

Mon, 11 Jan 2021 12:23 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
nagar Parishad
टाहलीवाल (ऊना)। हरोली विधानसभा क्षेत्र की एकमात्र नगर पंचयात टाहलीवाल के चुनाव में भाजपा समर्थित उमीदवारों ने बाजी मारी। सात में से भाजपा समर्थित चार उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। जबकि कांग्रेस मात्र दो के आंकड़े पर ही सिमट गई। एक आजाद उमीदवार ने भाजपा व कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को मात देते हुए जीत हासिल की। ऐसे में नपं टाहलीवाल में अब भाजपा समर्थित अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड एक से कांग्रेस समर्थित सुषमा कुमारी ने 145 वोट लेकर जीत हासिल की। प्रतिद्वंद्वी हरमेश को 99 मत मिले। एक मत नोटा को मिला है। वार्ड दो से भाजपा समर्थित पूनम देवी ने 196 वोट लेकर जीत हासिल की। जबकि कांग्रेस समर्थित बबली देवी को 135 वोट ही मिले है। चार वोट नोटा को मिले। वार्ड तीन से आजाद गुरनाम सिंह ने 160 लेकर जीत हासिल की है। कांग्रेस समर्थित सुनीता देवी को 105 और भाजपा समर्थित दीपिका राणा को 118 वोट मिले। वार्ड चार से भाजपा समर्थित सुषमा देवी को 170 वोट लेकर जीत हासिल की। कांग्रेस समर्थित राजवीर कौर 91 व आजाद किरणदीप कौर को 99 वोट मिले।
विज्ञापन

वार्ड पांच से कांग्रेस समर्थित प्रकाश चंद को 203 और भाजपा समर्थित अर्जुन सिंह को 167 वोट मिले। वार्ड छह से भाजपा समर्थित राज कुमारी को 190 और कांग्रेस समर्थित मीना कुमारी को 158 वोट मिले। वार्ड सात से भाजपा समर्थित राज कुमार ने 140 मत लेकर जीत दर्ज की। कांग्रेस समर्थित रामनाथ रानू को 104 और आजाद हरीश राणा को 16 वोट मिले। नगर पंचयात टाहलीवाल के सात वार्डों से भाजपा के चार पार्षदों ने जीत हासिल की है। इससे नगर पंचायत टाहलीवाल में भाजपा समर्थित अध्यक्ष बनना लगभग तय है। अब कौन से पार्षद पर दाव खेला जाता है, यह रोचक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed