{"_id":"5ffb4c748ebc3e2f84645550","slug":"nagar-parishad-una-news-sml3573512117","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बीच देर शाम तक मतदान, वोटर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बीच देर शाम तक मतदान, वोटर परेशान
विज्ञापन
ऊना के बाल स्कूल में मतदान के लिए खडे़ लोग
- फोटो : Una
ऊना। शहर के वार्ड-10 में देर शाम 7.20 बजे तक वोटिंग चलती रही। कड़ाके की ठंड के बीच मतदाताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मतदान प्रक्रिया की शिकायतें मतदाताओं ने सुबह से ही करनी शुरू कर दी थी। इसके कारण मतदाताओं को घंटों तक लाइनों में ही खड़े रहकर अपने मत का प्रयोग करना पड़ा।
इसके साथ बनते-बिगड़ते मौसम के चलते शाम के छह बजे के करीब हल्की बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। इससे कई मतदाताओं को सर्दी के मौसम में भिगना पड़ा। हालांकि इसके बाद भी मतदाता मत का प्रयोग करने से पीछे नहीं हटे। मतदान केंद्र में ढीली मतदान प्रक्रिया के चलते वोटर में रोष दिखाई दिया। सुबह करीब एक-डेढ़ बजे मतदान करने के लिए वार्ड-10 में लाइनों में लगे नीलू, शिखू और प्रेम कुमार ने कहा कि एक मतदान के लिए कम से कम 10 मिनट लगाए जा रहे हैं। इसके चलते वे कई घंटें से लाइनों में खड़े हैं। फिर भी आगे खड़े वोटरों में कोई भी कमी नहीं आई है।
उन्होंने कहा कि वोटिंग का समय चुनाव आयोग की ओर से सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक का था, लेकिन धीमी चुनाव प्रक्रिया के चलते समय पर चुनाव संपन्न नहीं किए गए। इससे मतदाताओं में काफी रोष है।