फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   nagar panchayat

दौलतपुर चौक में निर्दलीयों के हाथ अध्यक्ष की चाबी

Mon, 11 Jan 2021 12:23 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
nagar panchayat
दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक का अध्यक्ष पद की चाबी निर्दलीय उम्मीदवारों के हाथ आ गई है। सात में से पांच वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। इनमें एक निर्विरोध उम्मीदवार भी शामिल है। भाजपा समर्थित दो ही उम्मीदवार जीत पाए हैं। जबकि कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

एआरओ कम नायब तहसीलदार कैलाश चंद ने बताया कि वार्ड एक से तृप्तादेवी ने 144 मतों से, वार्ड दो से धर्मजीत सिंह ने 79 मतों से, वार्ड 3 से राजीव कंवर ने 37 मतों से, वार्ड 4 से कविता रानी ने 128 मतों से, वार्ड 5 से सुमन कुमारी महज 7 मतों से चुनाव जीत गई। वार्ड 6 से सुनीता देवी पहले ही निर्विरोध चुनी जा चुकी हैं। वार्ड 7 से विनय कंवर 19 मतों से चुनाव जीते हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ है। चुनाव में वार्ड नं. एक से निर्दलीय प्रत्याशी तृप्ता देवी ने भाजपा समर्थित शुभलता को हराया। तृप्तादेवी को 267 और शुभलता को 123 मत और 4 मत नोटा को पड़े। वार्ड दो में धर्मजीत सिंह, रणजीत सिंह और सिरी राम के बीच त्रिकोणीय मुकाबला हुआ। धर्मजीत सिंह को 253, सिरी राम को 174 और रणजीत सिंह को 86 और नोटा को 5 मत मिले।
विज्ञापन

वार्ड 3 में राजीव कंवर और संजय कुमार के बीच मुकाबला हुआ। राजीव कंवर को 115 और संजय कुमार 78 मत हासिल हुए। वार्ड 4 में कविता रानी और पूनम राणा के बीच मुकाबला हुआ। कविता रानी को 195, पूनम राणा को 67 और नोटा के पक्ष में 1 मत पड़ा। वार्ड 5 में भी प्रवीन देवी, लता और सुमन कुमारी के बीच भी त्रिकोणीय मुकाबला हुआ। सुमन कुमारी को 90, प्रवीण देवी को 83, लता को 68 और नोटा के पक्ष में 3 मत पड़े। वार्ड 7 में रजनीश कुमार और विनय कंवर के बीच मुकाबला हुआ। विनय कंवर को 133, रजनीश कुमार को 114 और नोटा के पक्ष में 1 मत पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड विजयी पार्टी समर्थन
1 तृप्ता देवी निर्दलीय
2 धर्मजीत सिंह भाजपा
3 राजीव कंवर निर्दलीय
4 कविता रानी भाजपा
5 सुमन कुमारी निर्दलीय
6 सुनीता देवी निर्दलीय (निर्विरोध)
7 विनय कंवर निर्दलीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed