फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Nagar Nikay Election

शहरी निकाय चुनाव : छह में से पांच जगह भाजपा समर्थक जीते, एक जगह निर्दलियों का दबदबा, कांग्रेस के हाथ खाली

Mon, 11 Jan 2021 12:35 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nikay Election
नगर परिषद ऊना में शहरी निकाय चुनाव के परिणाम जानने पहुंचे समर्थक। - फोटो : Una
ऊना। जिले में शहरी निकाय चुनाव में कांग्रेस को जोरदार झटका लगा है। जिले के छह शहरी निकाय में से पांच में बहुमत के साथ कमल खिला है। यानी यहां भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने बहुमत के साथ जीत दर्ज की है। ऐसे में पांच शहरी निकायों में भाजपा समर्थित अध्यक्ष बनना लगभग तय है। जबकि एक शहरी निकाय नपं दौलतपुर में अध्यक्ष पद निर्दलीय पर निर्भर करेगा। यहां आजाद विजेता उम्मीदवारों के पास बहुमत है।
विज्ञापन

जिले में पूर्व में तीन-तीन शहरी निकाय में कांग्रेस और भाजपा का दबदबा था। वर्तमान शहरी निकाय चुनाव में कांग्रेस अपने गढ़ों को भी नहीं बचा पाई है। संतोषगढ़ और ऊना नगर परिषद में कांग्रेस के किले को ढहाकर भाजपा ने बढ़त बनाई है। जबकि नगर पंचायत टाहलीवाल में भी भाजपा ने कब्जा किया है।
विज्ञापन

छह में से पांच शहरी निकायों में भाजपा समर्थित उम्मीदवार बहुमत के साथ जीते हैं। एक शहरी निकाय नगर पंचायत दौलतपुर में निर्दलीय ही अध्यक्ष तय करेंगे। यहां भाजपा को झटका लगा है। मैहतपुर बसदेहड़ा नगर परिषद में भाजपा ने दबदबा बरकरार रखा है। संतोषगढ़ में कांग्रेस को झटका लगा है। यहां कांग्रेस को परास्त करते हुए भाजपा ने दबदबा कायम किया है। नगर पंचायत टाहलीवाल में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। यहां कांग्रेस का कब्जा था। जबकि अब यहां भाजपा ने कांग्रेस के किले को ध्वस्त कर दिया है। सात में चार सीटों में भाजपा समर्थित उम्मीदवार जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नपं गगरेट में भाजपा ने दोबारा परचम लहराया है। यहां पूर्व में भी भाजपा ने दबदबा बनाया था जोकि बरकरार है। नगर पंचायत दौलतपुर चौक में भाजपा को झटका लगा है। यहां सात में से पांच निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं। जबकि यहां भाजपा का दबदबा था। यहां कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई है।
शहरी निकाय पूर्व में स्थिति अब कब्जा
नप ऊना कांग्रेस भाजपा
नप संतोषगढ़ कांग्रेस भाजपा
नप मैहतपुर भाजपा भाजपा
नपं गगरेट भाजपा भाजपा
नपं दौलतपुर भाजपा निर्दलीय
नपं टाहलीवाल कांग्रेस भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed