फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Nadaun won the overall winner's trophy in the Under-14 category.

Una News: अंडर-14 वर्ग में नादौन ने जीती ओवरऑल विजेता की ट्रॉफी

Fri, 25 Sep 2026 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 25 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Nadaun won the overall winner's trophy in the Under-14 category.
ऊना के इंदिरा मैदान में डीएवी स्कूल की चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में रन चुराते हुए ​खिलाड़ी ।स
ऊना। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना में डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के अंतर्गत चल रही राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग की प्रतियोगिताओं के समापन समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में नगर निगम के आयुक्त पृथी पाल सिंह ने शिरकत की। प्राचार्य आरएल पाठक ने बताया कि समापन समारोह पर क्षेत्रीय निदेशक जोन सी केएस गुलेरिया व डीएवी कॉलेज प्रबंधक समिति नई दिल्ली द्वारा अधिकृत पर्यवेक्षक नसीब ठाकुर विशेषतौर से मौजूद रहे।
विज्ञापन

अंडर-14 वर्ग में फाइनल मुकाबला क्लस्टर नादौन और क्लस्टर न्यू शिमला के बीच हुआ, जिसमें क्लस्टर नादौन विजेता व न्यू शिमला उपविजेता रहा। अंडर-17 में फाइनल मुकाबला डीएवी ऊना (क्लस्टर अंबोटा ) और न्यू शिमला के बीच हुआ जिसमें डीएवी ऊना विजेता व न्यू शिमला ने उपविजेता का खिताब जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 का फाइनल मुकाबला डीएवी दत्तनगर और डीएवी ऊना के बीच हुआ। डीएवी ऊना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेगी।
मुख्यातिथि पृथीपाल सिंह ने अंडर-14 में ओवरऑल विजेता की ट्रॉफी नादौन व उपविजेता की ट्रॉफी न्यू शिमला को प्रदान की। अंडर-14 में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज श्रेयांश (नादौन), सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अभिमन्यु (न्यू शिमला), मैन ऑफ द मैच आर्यन ठाकुर (नादौन ) व प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट देवांश (नादौन )को दिया गया। अंडर-17 में ओवरऑल विजेता की ट्रॉफी डीएवी ऊना को और उपविजेता की ट्रॉफी न्यू शिमला के नाम रही।

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज कृतिक, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज वैभव (कप्तान डीएवी ऊना), मैन ऑफ द मैच तेजस, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट 6 विकेट पर 87 रन बनाने वाले वैभव को दिया गया। अंडर-19 में ओवरऑल विजेता का खिताब डीएवी ऊना को व उपविजेता का दत्तनगर को दिया गया।
मैन ऑफ द मैच सक्षम (ऊना) को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज दिव्यांश (ऊना) और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज शुभम (ऊना) के नाम खिताब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed