फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Murrah Breeding Center at Barnoh and Dairy Excellence Center at Basal hanging in the balance

Una News: बरनोह में मुर्रा प्रजनन केंद्र और बसाल में डेयरी उत्कृष्ट केंद्र अधर में लटके

Tue, 16 Jul 2024 02:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 16 Jul 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Murrah Breeding Center at Barnoh and Dairy Excellence Center at Basal hanging in the balance
ऊना। पशुपालन विभाग की दो महत्वपूर्ण और बड़ी परियोजनाएं अधर में लटकी हुई हैं। बरनोह में मुर्रा प्रजनन केंद्र और बसाल में डेयरी उत्कृष्ट केंद्र का कार्य बेहद धीमी गति से आगे बढ़ रहा है। मुर्रा प्रजनन केंद्र का निर्माण कार्य तो 95 प्रतिशत के आसपास पूरा हो चुका है, लेकिन बचा कार्य पूरा होने का नाम नहीं हो रहा। करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए इस भवन में अब बिजली कनेक्शन का इंतजार है। वहीं, डेयरी उत्कृष्ट केंद्र का कार्य जमीनी विवाद के कारण रुक गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुर्रा भैंस प्रजनन केंद्र करीब चार हेक्टेयर जमीन में तैयार किया गया है। यहां मुर्रा भैंस की रोगमुक्त देसी नस्ल को बढ़ावा देकर हिमाचल प्रदेश सहित पड़ोसी राज्यों को भी उच्च गुणवत्ता का दूध, पनीर और डेयरी उत्पाद मुहैया करवाएं जाएंगे। इस केंद्र में अलग ट्रांसफार्मर लगाने की डिमांड की गई है, जिसको लेकर केंद्र की ओर से अलग बजट भी जारी हो चुका है। नए ट्रांसफार्मर के लिए आवेदन भी किया, लेकिन अभी तक वहां ट्रांसफार्मर स्थापित नहीं हो पाया। हालांकि इस केंद्र के लिए स्टाफ और सहायक निदेशक की नियुक्ति हो चुकी है, लेकिन इसका संचालन अभी तक शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

वहीं, बसाल गांव में डेयरी उत्कृष्ट केंद्र लगभग 44.12 करोड़ की लागत से तैयार होना है। साल 2022 में इस केंद्र के निर्माण की शुरुआत हुई और अभी तक वहां चारदीवारी का काम भी पूरा नहीं हो पाया। स्थानीय व्यक्ति के साथ जमीनी विवाद के पचड़े में पड़ा यह प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पाया, जबकि इस केंद्र में डेनमार्क से गाय लेकर उनका पालन करना और मशीनरी से सभी कार्य करना तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कोट्स
बरनोह में मुर्रा प्रजनन केंद्र की शुरुआत आने वाले कुछ दिन के भीतर कर दी जाएगी। वहीं, बसाल में डेयरी उत्कृष्ट केंद्र के निर्माण में जमीनी विवाद के कारण रोक लगी है। इस मामले के सुलझने का इंतजार है, जिसके बाद युद्ध स्तर पर कार्य शुरू होगा।
डॉक्टर विनय शर्मा, उपनिदेशक, जिला पशुपालन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed