फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Municipal Council started searching for land for the construction of new parking in the city.

Una News: शहर में नई पार्किंग के निर्माण को नगर परिषद ने शुरू की भूमि की तलाश

Thu, 05 Sep 2024 03:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 05 Sep 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Municipal Council started searching for land for the construction of new parking in the city.
ऊना। शहर में नई पार्किंग बनाने को लेकर नगर परिषद ने नए स्थानों की तलाश शुरू कर दी है। वर्तमान में शहर में नगर परिषद की दो पार्किंग हैं। ऐसे में शहर के बाजारों व अन्य स्थानों के आसपास भी पार्किंग बनाने को लेकर प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

भूमि तलाशने के बाद इसे लेकर उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेज आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। शहर के तेजी से हो रहे विस्तार के चलते नई पार्किंग बनाने को लेकर नगर परिषद योजना बना रही है, जिससे शहरवासियों व कामकाज के सिलसिले से ऊना में आने वाले वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। वर्तमान में शहर में दो पार्किंग हैं, जिसमें एक पार्किंग एमसी पार्क के सामने और दूसरी पार्किंग जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के समीप है। ऐसे में शहर व मुख्य बाजार में आने वाले लोगों को इन पार्किंगों में वाहन पार्क कर बाजार व अन्य कार्यालयों का रुख करना पड़ता है। इसके लिए नगर परिषद के पुराने कार्यालय के स्थान पर धरातल तल पर पार्किंग व अन्य मंजिल पर शॉपिंग कांप्लेक्स बनाने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि लोगों को शहर के बीचोंबीच पार्किंग की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

इसके अलावा हमीरपुर रोड पर भी पार्किंग बनाने के लिए जगह की तलाश की जा रही है, क्योंकि जिले के क्षेत्रीय अस्पताल व विभिन्न निजी अस्पताल व मॉल इसी मार्ग पर स्थित हैं। इसे लेकर प्रस्ताव तैयार कर जल्द ही उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। इसके बाद उच्च अधिकारी ही इस पर अंतिम फैसला लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
शहर में नए स्थानों पर पार्किंग बनाने के लिए संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। इसे लेकर जल्द ही उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा जाएगा। साथ ही नप की आम सभा में भी इस पर विचार-विमर्श कर आगामी रूपरेखा तैयार की जाएगी।
ई. ललित कुमार, कार्यकारी अधिकारी नप, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed