{"_id":"67793f5d794cf14e47064bf8","slug":"municipal-council-action-in-non-vending-zone-12-street-vendors-seized-una-news-c-93-1-ssml1047-142685-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नोन वेंडिंग जोन में नगर परिषद की कार्रवाई, 12 रेहड़ियां जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नोन वेंडिंग जोन में नगर परिषद की कार्रवाई, 12 रेहड़ियां जब्त
Sun, 05 Jan 2025 07:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 05 Jan 2025 07:31 AM IST
विज्ञापन
नगर परिषद की तरफ से शनिवार को जब्त की गई रेहड़ियां। संवाद
ऊना। नगर परिषद ऊना ने शनिवार दोपहर बाद एनएच के किनारे स्थित नोन वेंडिंग जोन में सजी रेहड़ी-फड़ी पर कार्रवाई कर 12 रेहड़ियां जब्त कर लीं। नगर परिषद ने स्पष्ट किया कि नोन वेंडिंग जोन से रेहड़ी-फड़ियों को हटाने की प्रक्रिया आगामी दिनों में भी जारी रहेगी। यह कार्रवाई अमर उजाला में शनिवार को समाचार प्रकाशित होने के बाद शुरू की गई।
बता दें कि प्रशासन ने ऊना शहर के लघु सचिवालय से लेकर गलुआ चौक और क्षेत्रीय अस्पताल तक के क्षेत्र को नोन वेंडिंग जोन घोषित कर रखा है। प्रशासन ने 31 दिसंबर को शहर में नोन वेंडिंग जोन घोषित किए थे। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने एनएच के किनारे मौके पर जाकर रेहड़ी-फड़ी को हटा दिया गया था। इस कार्रवाई एक दिन तो असर देखने को मिला। लेकिन अगले दिन स्थिति जस की तस हो गई।
एनएच किनारे दोबारा रेहड़ी-फड़ी लगनी शुरू हो गई थी। इसको लेकर अमर उजाला ने शनिवार के अंक में विस्तृत समाचार प्रकाशित किया। इसके बाद नगर परिषद ने पुनः कार्रवाई शुरू करते हुए 12 रेहड़ियां जब्त कर लीं। नगर परिषद अधिकारियों ने इस अभियान को निरंतर जारी रखने की बात कही है। उन्होंने कहा कि नोन वेंडिंग जोन में रेहड़ी-फड़ी लगाने पर उसे जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
शनिवार को नोन वेंडिंग जोन में लगाई 12 रेहडिय़ों को जब्त कर लिया गया है। आगामी दिनों में भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। एनएच किनारे रेहड़ी-फड़ी लगाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी है।
-ललित कुमार, कार्यकारी अधिकारी नप ऊना।