फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Municipal Corporation will set up a new garbage plant for waste management.

Una News: नगर निगम कचरा प्रबंधन के लिए स्थापित करेगा नया कूड़ा संयंत्र

Fri, 07 Mar 2025 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 07 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will set up a new garbage plant for waste management.
ऊना। नगर परिषद से नगर निगम बनने के बाद ऊना शहर में कचरा प्रबंधन को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। ऊना में नया कूड़ा संयंत्र स्थापित करने के लिए नगर निगम प्रबंधन ने भूमि की तलाश भी शुरू कर दी है। भूमि चयनित होने के बाद आगामी प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम इन दिनों योजना तैयार करने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

वर्तमान में शहर में कचरा प्रबंधन के लिए रामपुर में कूड़ा प्रबंधन संयंत्र स्थापित किया गया है। नगर निगम बनने के बाद शहर का दायरा भी बढ़ने लगा है। अब नगर निगम में 14 पंचायतों को शामिल किया गया है। ऐसे में इन पंचायतों से भी भविष्य में रोजाना कूड़ा एकत्रित किया जाएगा। इसे लेकर नगर निगम प्रबंधन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। शहर में किस स्थान पर कूड़ा संयंत्र लगाया जाए, इसे लेकर भूमि की तलाश की जा रही है। दूसरी तरफ से शहर में स्वच्छता को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसे लेकर शहर के विभिन्न वार्डों में भी जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें लोगों को अपने घरों व दुकानों से सूखा व गीला कचरा अलग से अलग से देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके अलावा शहर वासियों को सफाई व्यवस्थाओं को लेकर आने वाली समस्याओं का भी मौके पर ही निपटारा किया जा रहा है।
विज्ञापन



नगर निगम क्षेत्र के लिए नया कूड़ा संयंत्र स्थापित करने के लिए जगह की तलाश जारी है। भूमि मिलते ही आगामी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
-महेंद्र पाल गुर्जर, आयुक्त नगर निगम ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed