फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Municipal Corporation launches yellow paw on encroachment in Galua

Una News: गलुआ में अतिक्रमण पर नगर निगम ने चलाया पीला पंजा

Fri, 28 Nov 2025 05:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 05:14 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation launches yellow paw on encroachment in Galua
पानी की निकासी नाली पर किए गए अतिक्रमण को तोड़ा
विज्ञापन

नोटिस जारी करने के बाद नगर निगम ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर में अतिक्रमण को लेकर नगर निगम लगातार कार्रवाई करने में जुटा हुआ है। शुक्रवार को शहर के गलुआ में पानी की निकासी नाली पर किए गए अतिक्रमण को नगर निगम ने जेसीबी लेकर पक्के अतिक्रमण को तोड़ा। इसे लेकर नगर निगम की तरफ से पूर्व में ही भवन मालिकों को नोटिस जारी किया गया था। अब निगम ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की है।
बीते तीन दिनों से शहर में अतिक्रमण को हटाने के लिए लगातार कार्रवाई जारी है। प्रशासन ने साफ किया कि नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। प्रशासन व नगर निगम की सख्ती के चलते लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं कुछ संगठन इस कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं। प्रशासन की सख्ती से चलते अब बाजारों में असर देखने को मिल रहा है। दुकानदार दुकानों से बाहर सामान रखने से कतरा रहे हैं। शुक्रवार सुबह गलुआ में पानी की निकासी के लिए रास्ते के एक तरफ नाली बनाई गई है। इस नाली पर पक्की स्लैब डालकर कुछ लोगों ने अतिक्रमण किया था। ऐसे में नाली की न तो समय पर सफाई हो पा रही थी। नगर निगम की तरफ से इसे लेकर संबंधित दुकानदाराें को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए थे लेकिन जब इस पर कोई कार्रवाई न होने की सूरत में नगर निगम ने खुद ही जेसीबी लेकर अतिक्रमण को तुड़वाया।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम को नगर निगम ने फिर की कार्रवाई
रोटरी चौक से लेकर रेड लाइट चौक तक शुक्रवार को भी एनएच किनारे किए अतिक्रमण को हटवाया गया। इस दौरान नगर निगम अधिकारियों ने दुकानदारों को अतिक्रमण न करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
गलुआ में अतिक्रमण को तुड़वाया गया है। इसके अलावा बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी है। यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी।
-महेंद्र पाल गुर्जर, आयुक्त नगर निगम ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed