फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Mother Chintpurni temple will soon be rejuvenated

Una News: मां चिंतपूर्णी मंदिर का कायाकल्प जल्द

Sun, 01 Mar 2026 06:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 01 Mar 2026 06:46 AM IST
विज्ञापन
Mother Chintpurni temple will soon be rejuvenated
मां चिंतपूर्णी मंदिर के विस्तारीकरण से जुड़ी जानकारी हासिल करते उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : 1
भरवाईं (ऊना)। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर के भव्य विस्तारीकरण और सौंदर्यीकरण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बताया जा रहा कि अप्रैल माह में किसी भी दिन मंदिर के विस्तारीकरण और सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया जा सकता है।
विज्ञापन

चर्चा है कि सात अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस पुनीत कार्य की शुरुआत करने पहुंचेंगे। हाल ही में मंदिर परिसर के विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों को टेंडर प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कार्य निर्धारित समय में आरंभ हो सके।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री आगमन पर मां के दरबार में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें क्षेत्र के गण्यमान्य व्यक्ति, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे। विकास कार्य शुरू करने से पहले जिन दुकानों का अधिग्रहण किया गया है, उन्हें गिराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना के पूर्ण होने के बाद मंदिर परिसर अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और आकर्षक रूप में नजर आएगा। ध्यान रहे कि मंदिर के विस्तारीकरण से जुड़ा बहुप्रतीक्षित मास्टर प्लान मार्च माह से धरातल पर उतर जाएगा। परियोजना के प्रथम चरण पर कुल 131 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए लोक निर्माण विभाग को टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
परियोजना के लिए वित्तीय प्रावधान दो हिस्सों में किया गया है। 75 करोड़ रुपये मंदिर ट्रस्ट और राज्य सरकार की ओर से विकास कार्यों के लिए। 56 करोड़ रुपये केंद्र सरकार के सहयोग व विशेष योजनाओं के तहत स्वीकृत हुए हैं।

प्रशासन ने संबंधित विभागों को तय समय-सीमा के भीतर कार्य आरंभ करने के निर्देश दिए हैं। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन बबलू ने बताया कि प्रदेश सरकार राज्य के सभी प्रमुख मंदिरों का चरणबद्ध तरीके से सौंदर्यीकरण और विस्तारीकरण कर रही है, जिसकी शुरुआत प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर से की जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस भव्य परियोजना से न केवल मंदिर की गरिमा और बढ़ेगी बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed