फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Morning rain brightens up the weather; relief from heat and humidity.

Una News: सुबह की बारिश से खिल उठा मौसम, गर्मी और उमस से मिली राहत

Tue, 30 Jun 2026 06:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 30 Jun 2026 06:55 AM IST
विज्ञापन
Morning rain brightens up the weather; relief from heat and humidity.
ऊना। सोमवार सुबह हुई बारिश ने जिले के मौसम का मिजाज बदल दिया। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। सुबह के समय आसमान में छाए बादलों के बीच हुई बारिश से वातावरण में ठंडक घुल गई और मौसम सुहावना हो गया। बारिश के चलते सड़कों पर भी सामान्य दिनों की तुलना में चहल-पहल देखने को मिली, जबकि सुबह की सैर पर निकले लोगों ने भी मौसम का भरपूर आनंद लिया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को जिले में छह मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई और जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते दिनों तापमान लगातार अधिक रहने और उमस बढ़ने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सोमवार सुबह हुई बारिश ने गर्मी के असर को काफी हद तक कम कर दिया। बारिश का असर केवल जिला मुख्यालय तक ही सीमित नहीं रहा बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने राहत महसूस की। खेतों में कार्य कर रहे किसानों और मजदूरों को तेज धूप से राहत मिली। किसानों का कहना है कि मानसून की शुरुआत के साथ हो रही यह बारिश खरीफ सीजन की फसलों के लिए लाभकारी साबित होगी। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने आगामी दिनों में भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed