फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   More than 1450 voters voted from home in two days

Una News: दो दिन में 1450 से अधिक वोटरों ने किया घर से मतदान

Thu, 23 May 2024 02:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 23 May 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
More than 1450 voters voted from home in two days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। ऊना जिले में बीते दो दिन में साढ़े 1400 से अधिक वोटरों ने अपने घर से मताधिकार के प्रयोग की सुविधा का लाभ लेते हुए मतदान किया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि जिले में 21 मई से आरंभ हुई होम वोटिंग प्रक्रिया में मोबाइल पोलिंग टीमों ने 2 दिन में कुल 1471 वोटरों से मतदान कराया है। इस मुहिम में 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 1022 और 449 दिव्यांग वोटरों ने अब तक मतदान किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की विशेष टीमें मतदाताओं के घर जाकर पूरी गोपनीयता के साथ मतदान प्रक्रिया पूर्ण करा रही हैं।
बता दें, भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिले में अपने घर से ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का विकल्प चुनने वाले 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग और दिव्यांग मतदाताओं से मतदान कराया जा रहा है। जिले में यह कार्य 21 से 29 मई तक किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें, जिला निर्वाचन अधिकारी जतिन लाल खुद इस पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। ऊना जिले में लोकसभा आम चुनाव तथा 2 विधानसभा उपचुनावों के लिए 4224 मतदाताओं ने घर से मतदान का विकल्प चुना है। इनमें लोकसभा के लिए 2994 मतदाता और विधानसभा उपचुनाव में 1230 मतदाता घर के वोट डालने की चुनाव आयोग की सुविधा का लाभ उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


*कहां कितना मतदान*
जतिन लाल ने बताया कि 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग और दिव्यांग वोटरों के घर से मतदान की मुहिम के तहत अब तक चिंतपूर्णी में विधानसभा क्षेत्र में 182, ऊना में 221, कुटलैहड़ में 382, हरोली में 338 और गगरेट में 348 मतदाताओं ने अपने मताधिकार को प्रयोग किया है।


उन्होंने कहा कि प्रशासन मतदाताओं के लिए आसान वोटिंग सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। घर से मतदान की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए जिले में 25 मोबाइल पोलिंग टीमें गठित की गई हैं। प्रत्येक मोबाइल टीम में 4 चुनाव कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed