फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Monkey pounces on woman going to dry clothes outside her house in Gagret Upper.

Una News: गगरेट अपर में घर के बाहर कपड़े सुखाने जा रही महिला पर झपटा बंदर

Thu, 23 Jul 2026 07:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 23 Jul 2026 07:53 AM IST
विज्ञापन
Monkey pounces on woman going to dry clothes outside her house in Gagret Upper.
गगरेट (ऊना)। गगरेट अपर क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन बंदरों के हमलों से स्थानीय लोग भय के साये में जीने को मजबूर हैं। ताजा घटना गगरेट अपर पंचायत के वार्ड चार में सामने आई, जहां घर के बाहर कपड़े सुखाने जा रही अंजु शर्मा पर अचानक एक बंदर ने हमला कर दिया। हमले में महिला को हल्की चोटें आई हैं, जिसका सरकारी अस्पताल गगरेट में उपचार करवाया गया। घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी बंदर कई लोगों को काट और नोच चुके हैं। पहले बंदर खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचाते थे लेकिन अब उनका व्यवहार अधिक आक्रामक हो गया है और वे राह चलते लोगों पर भी हमला कर रहे हैं। ऐसे में स्कूली बच्चों पर भी हमेशा बंदरों के हमले का खतरा बना रहता है। क्षेत्र के पूर्ण चंद, सतपाल, कपिल शर्मा, अश्वनी, विकास और उदय सहित अन्य लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि गगरेट अपर में बंदरों की बढ़ती संख्या पर शीघ्र नियंत्रण किया जाए। उनका कहना है कि क्षेत्र में पिंजरे लगाकर बंदरों को पकड़ने की व्यवस्था की जाए। सरकारी अस्पताल गगरेट में कार्यरत डॉ. शिवा ने लोगों को सलाह दी है कि यदि किसी व्यक्ति को बंदर काट ले या नोच दे, तो इसे हल्के में न लें और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श लें। एंटी रैबीज टीके अवश्य लगवाएं ताकि संक्रमण के खतरे से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed