फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Money was forcibly collected for Haroli festival: Dharmendra

हरोली उत्सव के लिए हुआ जबरन धन एकत्रित : धर्मेंद्र

Sun, 12 Apr 2026 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 12 Apr 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Money was forcibly collected for Haroli festival: Dharmendra
ऊना। हरोली क्षेत्र के रोड़ा में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय हरोली उत्सव को लेकर अब सियासत गरमा गई है। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा ने कांग्रेस सरकार और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए सहकारी सभाओं से जबरन धन एकत्रित करने का मुद्दा उठाया है।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय में शनिवार को पत्रकार वार्ता के दौरान धर्मेंद्र राणा ने कहा कि हरोली उत्सव के नाम पर क्षेत्र की विभिन्न सहकारी सभाओं और सोसायटियों से 2500 से 3500 रुपये तक की राशि वसूली जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पैसा एसडीएम कार्यालय के आधिकारिक खाते में जमा करवाया जा रहा है और छोटी-छोटी राशि को जोड़कर कई स्थानों पर यह रकम एक लाख रुपये तक पहुंच रही है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सहकारी संस्थाओं का गठन किसानों के हितों की रक्षा के लिए किया गया है, न कि मेलों और उत्सवों के लिए धन जुटाने को। राणा ने आरोप लगाया कि किसानों की मेहनत की कमाई का इस तरह इस्तेमाल करना एक गलत परंपरा को जन्म देगा, जिससे भविष्य में और भी ऐसे मामलों को बढ़ावा मिल सकता है। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने मुकेश अग्निहोत्री का नाम लेते हुए कहा कि यदि सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने हैं तो इसके लिए सरकारी बजट या निजी संसाधनों का उपयोग किया जाना चाहिए। गरीब किसानों पर आर्थिक बोझ डालना किसी भी सूरत में उचित नहीं है। राणा ने प्रशासन से यह भी सवाल किया कि क्या यह राशि स्वेच्छा से ली जा रही है या फिर इसके लिए दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में पारदर्शिता नहीं बरती गई तो भाजपा किसान मोर्चा आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी वरुण मैहन, अश्वनी, मंगल सिंह, पंकज सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed