{"_id":"6867d813bc89c462de0baa21","slug":"mla-vivek-sharma-visited-the-rain-affected-areas-una-news-c-93-1-una1002-158193-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: विधायक विवेक शर्मा ने बारिश से प्रभावित इलाकों का किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: विधायक विवेक शर्मा ने बारिश से प्रभावित इलाकों का किया दौरा
विज्ञापन
विधायक विवेक शर्मा बारिश से हुए नुकसान का जायदा लेते।स्त्रोत: कांग्रेस पार्टी
अधिकारियों को जल्द नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के आदेश
हर प्रभावित को व्यक्तिगत आय से दिए जाएंगे पांच हजार रुपये : विवेक शर्मा
बोले- विस क्षेत्र में अब तक 24 करोड़ रुपये से अधिक का हुआ नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने हाल ही में मूसलाधार बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए अधिकारियों के साथ दौरा किया। क्षेत्र में करोड़ों रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। इसकी गंभीरता को समझते हुए कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा स्वयं प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। उनके साथ सभी संबंधित विभागों के अधिकारी और प्रशासनिक अमला भी मौजूद रहा। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि प्रारंभिक आकलन के अनुसार कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में अब तक 24 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। इस भारी नुकसान को देखते हुए उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रभावित क्षेत्रों का त्वरित सर्वेक्षण कर नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें ताकि समय रहते राहत और पुनर्वास कार्य शुरू किए जा सकें। विधायक विवेक शर्मा ने इस संकट की घड़ी में घोषणा की कि वे व्यक्तिगत आय से हर प्रभावित परिवार को 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता देंगे। कुटलैहड़ की जनता उनके परिवार का हिस्सा है और ऐसे समय में वे अपने परिवार को अकेला नहीं छोड़ सकते।