फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   MLA Vivek provided relief to disaster-affected families in Kutlahad

Una News: विधायक विवेक ने कुटलैहड़ में आपदा प्रभावित परिवारों को दी राहत

Fri, 10 Oct 2025 06:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 06:01 PM IST
विज्ञापन
MLA Vivek provided relief to disaster-affected families in Kutlahad
थानाकलां (ऊना)। विधायक विवेक शर्मा ने शुक्रवार को पंचायत बल्ह और छपरोह का दौरा कर आपदा प्रभावित परिवारों को राशन किटें और राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने क्षतिग्रस्त मकानों, डंगों और ल्हासों का निरीक्षण कर अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए। विवेक शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने क्षेत्र में पुनर्निर्माण व पुनर्वास कार्यों के लिए 32 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। यह धनराशि मुख्य रूप से गिरे डंगों, असुरक्षित मकानों के पुनर्निर्माण पर खर्च की जाएगी। कहा कि चयनित प्रभावित परिवारों के लिए सुरक्षित भूमि चिह्नित कर पक्के मकान बनाए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने एक बुजुर्ग महिला लीला देवी को व्हीलचेयर भी भेंट की। कहा कि कोई भी आपदा ग्रस्त परिवार उपेक्षित नहीं रहेगा। राहत के साथ-साथ सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और जल योजनाओं को भी प्राथमिकता दी जा रही है। ग्रामीणों ने विवेक शर्मा की जनसेवा और संवेदनशीलता की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed