फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   MLA took stock of construction works

Una News: विधायक ने निर्माण कार्यों का लिया जायजा

Sun, 11 May 2025 08:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 08:18 PM IST
विज्ञापन
MLA took stock of construction works
गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने नगर पंचायत अंब के वार्ड नंबर-9 में पक्के रास्तों के निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। रविवार को विधायक ने निरीक्षण के दौरान कार्य की गुणवत्ता, प्रगति और निर्माण सामग्री की जांच की तथा संबंधित को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।


निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों से भी विधायक बबलू ने मुलाकात की और उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। स्थानीय निवासी ज्ञान चंद बडालिया, राजिंद्र प्रसाद व राम प्रसाद ने विधायक बबलू को बताया कि कई वर्षों से यह रास्ता बदहाल स्थिति में था। इससे आवागमन में परेशानी होती थी। अब पक्के रास्ते के निर्माण से लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने विधायक के दौरे की सराहना करते हुए कहा कि इससे यह स्पष्ट है कि जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं के प्रति सजग हैं। विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कृतसंकल्प है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कस्बे के प्रत्येक वार्ड और गली तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचे और जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि सरकार के माध्यम से अंब कस्बे में अधूरे पड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed