फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   MLA Bablu performed Bhoomi Pujan of Panchavati Park in Bhaira

Una News: विधायक बबलू ने भैरा में पंचवटी पार्क का किया भूमि पूजन

Sat, 18 Jan 2025 12:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
MLA Bablu performed Bhoomi Pujan of Panchavati Park in Bhaira
भैरा में पंचवटी पार्क का भूमिपूजन करते विधायक सुदर्शन सिंह बबलू।- स्त्रोत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी
30 लाख की लागत से होगा तैयार, विधायक ने सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर किया निपटारा
विज्ञापन

लोगों की मांग पर वार्ड नंबर एक में ट्यूबवेल में बोर करवाने की घोषणा, 25 लाख होंगे खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब(ऊना)। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने शुक्रवार को भैरा में 30 लाख की लागत से बनने वाले पंचवटी पार्क का भूमि पूजन किया। पार्क की आधारशिला रखने के बाद विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर निपटारा किया गया। विधायक ने स्थानीय लोगों की मांग पर वार्ड नंबर एक में ट्यूबवेल में दोबारा बोर करवाने की घोषणा की। इसके लिए 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विधायक ने कहा कि चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की हर पंचायत में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्यों को करवाया जा रहा है। भैरा पंचायत में ही करोड़ों रुपयों के विकास कार्य चल रहे है। भैरा से चुरुडू वाया हंबोली सड़क स्तरोन्नत करने के लिए सात करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। वहीं, भैरा से पंजोड़ा वाया बाबा बालक नाथ मंदिर तक करीब आठ किलोमीटर संपर्क मार्ग के लिए नाबार्ड के तहत 12.96 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसकी स्वीकृति भी मिल चुकी है। इसी तरह से वार्ड एक में सार्वजनिक शौचालय के निर्माण पर 2.10 लाख रुपये, वर्षाशालिका निर्माण के लिए 10 लाख और वार्ड एक में जिम के लिए डेढ़ लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

बबलू ने कहा कि क्षेत्र का विकास तभी संभव है जब स्थानीय लोग भी विभागों व सरकार का साथ दें। कई बार स्थानीय लोगों की आपत्ति के चलते विकास कार्यों में बाधा होती है। इस मौके पर पूर्व विधायक गणेश दत्त भरबाल, जिला परिषद सदस्य सतीश शर्मा, ब्लाक कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. रविंद्र शर्मा, बीडीओ अंब ओमपाल डोगरा, तहसीलदार अंब प्रेम पाल, एसडीओ जलशक्ति विभाग नीरज धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed