फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   MLA and MP could not get rights for weaker sections: Balveer

विधायक और सांसद कमजोर वर्गों को नहीं दिलवा पाए अधिकार : बलवीर

Sun, 11 Jan 2026 07:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
MLA and MP could not get rights for weaker sections: Balveer
20 फरवरी को जिला मुख्यालय पर होगी अधिकार यात्रा
विज्ञापन

छह साल में प्रदेश सरकार 3840 में से एक भी पक्का नर्सरी शिक्षक नहीं कर पाई तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। किसान योद्धा सरदार रुड़का सिंह कल्याण समिति की बैठक इंजीनियर बलवीर चौधरी की अध्यक्षता में गांव ढकियां पंजावर में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हिमाचल प्रदेश के वर्तमान विधायक और सांसद कमजोर वर्गों को उनके अधिकार नहीं दिला पाए हैं। समिति ने कहा कि समान शिक्षा और रोजगार के समान अवसर न मिलने पर 68 विधायकों और 4 सांसदों का विरोध किया जाएगा। 20 फरवरी को जिला मुख्यालय पर अधिकार यात्रा निकाली जाएगी। ओबीसी वर्ग के बच्चों को समान शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए 93 वां संविधान संशोधन लागू करना आवश्यक है, अन्यथा योग्य बच्चे भी डिग्री कॉलेज और विश्वविद्यालयों में दाखिला नहीं ले पा रहे। समिति ने आरोप लगाया कि पिछले छह साल में प्रदेश सरकार ने 3840 में से एक भी पक्का नर्सरी शिक्षक तैनात नहीं किया, जिससे गरीब बच्चों के तीन साल बर्बाद हो रहे हैं। इसके चलते समिति ने जनकौर, अबादा वराना और लालसिंगी के प्राइमरी स्कूलों में प्री-प्राइमरी शिक्षक उपलब्ध करवा दिए हैं, जिससे हर गरीब परिवार को सालाना 50,000 रुपये की बचत होगी। इसके अलावा समिति ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मल्टी टास्क वर्कर और वनमित्र की भर्ती बिना कमिशन, बिना रोजगार कार्यालय और बिना रोस्टर कर दी, जिससे 50% गरीब आबादी को रोजगार के समान अवसर नहीं मिल पाए। समिति 20 फरवरी को जिला मुख्यालय पर अधिकार यात्रा निकालकर जनता के समान शिक्षा और रोजगार के अधिकार के लिए आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed