फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Mission repeat will be accomplished only by coordination : Sarveen Chaudhary

कार्यकर्ताओं के तालमेल से ही मिशन रिपीट करेगी भाजपा : सरवीण चौधरी

Sun, 04 Jul 2021 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Mission repeat will be accomplished only by coordination : Sarveen Chaudhary
अंब (ऊना)। जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक अंब में आयोजित की गई। इसमें जिला ऊना प्रभारी, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

सरवीण ने कहा कि संगठन कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल बनाकर ही जिला ऊना की पांचों सीटें जीतकर भाजपा की झोली में डाली जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरे जिले में जनसंपर्क अभियान शुरू किया जाएगा। इसके अलावा पंच परमेश्वर सम्मेलन किया जाएगा। इसमें जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, प्रधान और उपप्रधान का महासम्मेलन होगा। कोविड-19 के दौरान विकास कार्य निरंतर प्रगति पर है।
विज्ञापन

चिंतपूर्णी के विधायक बलबीर सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव में लगभग 80 प्रतिशत भाजपा समर्थित प्रधान, उपप्रधान, पंचायत समिति और सदस्यों ने जीत दर्ज की है। इस अवसर पर पशुपालन और पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को मिशन रिपीट के लिए दिन-रात मेहनत करनी चाहिए। सरकार की जनहित की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए कार्यकर्ताओं को निरंतर काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी संजीव कुमार, वित्त आयोग के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, रामकुमार, जिला अध्यक्ष मनोहर लाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शंभू गोस्वामी और सभी विभागों के जिलाध्यक्ष और भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed