फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Missing woman's case: Accused, his wife's maternal family face off

लापता युवती का मामला : आरोपी, उसकी पत्नी का मायका पक्ष आमने-सामने

Fri, 08 May 2026 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 08 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Missing woman's case: Accused, his wife's maternal family face off
अंब(ऊना)। अंब में वीरवार सुबह उस समय भारी तनाव फैल गया, जब दो दिन पूर्व लापता हुई युवती के मामले में आरोपी और उसकी पत्नी के मायके पक्ष आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन

आरोपी की पत्नी के परिजनों और आरोपी के पक्ष वालों के बीच हुई तीखी बहस ने माहौल को बेहद संवेदनशील बना दिया। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे, जिससे स्थिति काफी बिगड़ गई।
विज्ञापन

मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को अलग कर शांत करवाया।उल्लेखनीय है कि 5 मई को युवती के परिवार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनकी बेटी विवाह से महज दो दिन पहले अचानक लापता हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को जब कागजी कार्रवाई और जांच की प्रक्रिया चल रही थी, तभी दोनों पक्षों के लोग थाने में जुट गए और टकराव की स्थिति पैदा हो गई।
डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने युवती की मेडिकल जांच करवाने के बाद उसे उसके माता-पिता के हवाले कर दिया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था को हाथ में लेने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी।
पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस फिलहाल पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है ताकि क्षेत्र में शांति बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed