फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Mischievous elements are spoiling the atmosphere in the by-elections: Saraswati Maharaj

उपचुनाव में शरारती तत्व कर रहे माहौल खराब : सरस्वती महाराज

Mon, 27 May 2024 03:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 27 May 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Mischievous elements are spoiling the atmosphere in the by-elections: Saraswati Maharaj
बोले- राजनीतिज्ञ समाज से धर्म और भाईचारा के संस्कार कर रहे खत्म
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ 6 उपचुनाव होने जा रहे हैं, जिसमें गगरेट हॉट सीट बना हुआ है। वहीं, अखिल भारतीय संत परिषद् के हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के प्रभारी यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि राजनीति के लोग समाज से धर्म और भाईचारा के संस्कार खत्म कर रते हैं। इसके दोषी हम गगरेट के लोग ही हैं, क्योंकि हम चुनाव में प्रत्याशी केवल अपनी निजी महत्वाकांक्षाओं को लेकर चुन रहें हैं। अपने धर्म और समाज की सुरक्षा के लिए बच्चियों की सुरक्षा के लिए बात तक नहीं कर रहे हैं। जो रोहिंग्या मुस्लिम और बंगलदेशी मुस्लिमों की अवैध घुसपैठ तथा प्रवासी भारतीय के बिना पंजीकरण और नकली आधार कार्ड का मुद्दा समाज को रखना चाहिए था। फिर भी अगर हिमाचल के लोग इस पर चिन्तित नहीं हैं तो नेताओं का क्या दोष है। हिमाचल प्रदेश की 6 हजार के करीब बच्चियां लव जिहाद का शिकार होकर देश के अलग-अलग राज्यों में चली गई हैं। उसके ऊपर समाज का कोई नेता या संगठन बात नहीं कर रहा है। केवल एक दूसरे को सबक सिखाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले केवल कार्यकर्ता बिना द्वेष के अपने दल के लिए कार्य करते थे। आजकल तो बाउंसर भी साथ लेकर दहशत का माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर कोई प्रत्याशी बाउंसर रखे तो सही बात है, लेकिन कार्यकर्ता 3, 4 बाउंसर लेकर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि जबरदस्ती गाड़ियों पर स्टीकर लगाए जा रहे हैं। विरोध करने पर धमकाया भी जा रहा है। सचित्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed