फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   mining

अवैध खनन करने पर दो जेसीबी जब्त

Sat, 02 Nov 2019 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
mining
पेखुवेला में खड़े किए गए टिपर। पुलिस ने आधी रात को यहां 20 टिपरों के चालान किए। - फोटो : Una
ऊना। पुलिस ने शुक्रवार देर रात स्वां नदी में खनन माफिया के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे। इस दौरान पुलिस ने स्वां नदी में अवैध खनन करने पर दो जेसीबी को कब्जे में लिया है। इसके अलावा डेढ़ दर्जन से अधिक रेत से भरे ओवरलोड टिपरों के चालान किए।
विज्ञापन

पुलिस की अचानक कार्रवाई से खनन माफिया हड़कंप मच गया। पुलिस ने पेखूबेला, टाहलीवाल, संतोषगढ़ में स्वां नदी में खनन माफिया के ठिकानों पर छापे मारे। इस दौरान पुलिस ने पेखूबेला में अवैध खनन करने पर दो जेसीबी को जब्त किया है। इसके अलावा पुलिस ने रेत से भरे 20 ओवर लोड टिपरों के चालान भी किए हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को एएसपी विनोद धीमान ने पुलिस टीम के साथ संतोषगढ़, टाहलीवाल, पेखूबेला में स्वां नदी में खनन माफिया के ठिकानों पर दबिश दी। यहां पर रेत से ओवर लोड किए टिपर पाए गए।
विज्ञापन

पुलिस ने दो जेसीबी को कब्जे में ले लिया। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वां नदी में हुई देर रात छापेमारी के दौरान पेखूबेला में दो जेसीबी को कब्जे में लिया गया है। एएसपी ने बताया कि पुलिस ने इसके अलावा 20 ओवरलोड टिपरों के चालान भी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed