फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Migrant woman dies in car accident

Una News: कार की टक्कर में प्रवासी महिला की मौत

Sun, 18 May 2025 07:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
Migrant woman dies in car accident
अंब (ऊना)। कुठेड़ा खैरला में कार की टक्कर में साठ वर्षीय प्रवासी महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान विमला देवी पत्नी महिन्दर सोणी निवासी नैहरा जिला दरभंगा बिहार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम लगभग पौने आठ बजे ऊना-अंब मार्ग पर हादसा उस वक्त हुआ जब सड़क पर पैदल जा रही महिला को एक कार ने टक्कर मार दी। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। कार चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। घायल महिला को उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया लेकिन गंभीर चोटों के चलते महिला की मौत हो गई। अंब के थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed