फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Migrant woman dies after being hit by Himachal Express in Malahat

Una News: मलाहत में हिमाचल एक्सप्रेस की चपेट में आने से प्रवासी महिला की मौत

Fri, 30 May 2025 07:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
Migrant woman dies after being hit by Himachal Express in Malahat
आईटीआई ऊना के समीप झुग्गियों में रहती थी सुष्मिता कुमारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते मलाहत में वीरवार रात्रि हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से प्रवासी महिला की मौत हो गई। महिला सुष्मिता कुमारी पुत्री जवाहर मेहतो, निवासी गांव बेबी चौकी बंसीपुर, जिला लखीसराय उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी। वह पिछले लंबे समय से आईटीआई ऊना के समीप झुग्गियों में रहती थी। रेलवे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। रेलवे पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक वीरवार रात्रि ऊना से नई दिल्ली जा रही हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही मलाहत के पास पहुंची तो एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे की जानकारी लोको पायलट ने रेलवे पुलिस ऊना को दी। सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। महिला की पहचान के लिए रेलवे पुलिस ने रात्रि के बाद शुक्रवार सुबह भी स्थानीय लोगों और झुग्गी झोपड़ी वालों से पूछताछ की। दोपहर बाद महिला की पहचान सुष्मिता कुमारी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि महिला के दो बच्चे हैं और पति छोड़कर चला गया है। रेलवे इंचार्ज ऊना वीरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जिले में ट्रेन आवाजाही के दौरान हादसों का दौर लगातार जारी है। मई में ट्रेन से जुड़ा यह दूसरा हादसा है। इससे पहले आठ मई को नई दिल्ली से दौलतपुर चौक तक चलने वाली जनशताब्दी ट्रेन हिमाचल की सीमा में प्रवेश करते ही नंगल के आगे भड़ोलियां कलां में हादसे का शिकार हो गई। रेलवे ट्रैक पर खड़े अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ जनशताब्दी टकरा गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली से अचानक टक्कर होने से ट्रेन के इंजन सहित एसी के तीन कोच क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद ट्रेन में सवार सैकड़ों यात्री सहम गए। हालांकि, कोई जानी नुकसान या किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed