फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   MG Sky Adventure raises objections to the terms of the Kutlehar tourism tender.

Una News: कुटलैहड़ पर्यटन टेंडर की शर्तों पर एमजी स्काई एडवैचर ने जताई आपत्ति

Wed, 02 Sep 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
MG Sky Adventure raises objections to the terms of the Kutlehar tourism tender.
थानाकलां (ऊना)। कुटलैहड़ क्षेत्र में वाटर स्पोर्ट्स, एयरो स्पोर्ट्स, हॉट एयर बैलून, पैरामोटर और क्रूज संचालन के लिए जारी टेंडर की पात्रता शर्तों में बदलाव पर एमजी स्काई एडवेंचर ने आपत्ति जताई है। कंपनी के पार्टनर गौरव गर्ग ने कुटलैहड़ टूरिज्म डेवलपमेंट सोसायटी को पत्र भेजकर टेंडर की शर्तों की निष्पक्ष समीक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

गौरव गर्ग ने कहा कि वाटर और एयरो स्पोर्ट्स जैसी जोखिमपूर्ण गतिविधियों के लिए संबंधित क्षेत्र का तकनीकी एवं व्यावहारिक अनुभव जरूरी है। उन्होंने वाटर स्पोर्ट्स के अनुभव की अवधि घटाकर एक वर्ष किए जाने, एयरो स्पोर्ट्स एवं पैरामोटर के लिए हॉस्पिटैलिटी अनुभव को आधार बनाने तथा टर्नओवर की शर्त में बदलाव पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने यह भी पूछा कि अब 30 से 50 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों की शर्त रखने का औचित्य क्या है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया किएम जी स्काई एडवैचर कुटलैहड़ में करीब दो वर्ष तक वाटर स्पोर्ट्स का संचालन कर चुकी है और पूर्व प्रक्रिया में 53 लाख रुपये की बोली भी दी थी। कंपनी वर्तमान में हरियाणा में वाटर स्पोर्ट्स, उत्तर प्रदेश में एयरो स्पोर्ट्स और दिल्ली में क्रूज़ संचालन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव गर्ग ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी संस्था विशेष का विरोध करना नहीं, बल्कि पारदर्शी, निष्पक्ष और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाली टेंडर प्रक्रिया की मांग करना है। उन्होंने शर्तों में किए गए बदलावों का आधार सार्वजनिक करने और टेंडर पर पुनर्विचार की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed