{"_id":"6873b6583008b14cf001c26f","slug":"message-of-environmental-protection-given-through-van-mahotsav-una-news-c-93-1-ssml1047-159043-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: वन महोत्सव के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: वन महोत्सव के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विज्ञापन
कुटलैहड़ में 16 हजार हेक्टेयर भूमि पर उगते हैं पौधे
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा/थानाकलां(ऊना)। उपमंडल की धुंधला पंचायत के वैरी हटली गांव में रविवार को 76वें वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना से हुई। इसके उपरांत मुख्य अतिथि ने विभिन्न किस्मों के 11 पौधे लगाकर वन महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर जिला ऊना के डीएफओ सुशील राणा के नेतृत्व में विधायक विवेक शर्मा का स्वागत किया गया। विधायक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने समूहों और महिला मंडलों को पौधारोपण के लिए 2.40 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की, जो पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की देखभाल के लिए भी मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस योजना की विशेषता यह है कि सरकार यह देखेगी कि लगाए गए पौधे कितनी संख्या में जीवित रहते हैं और उनका विकास कैसा होता है। पौधों की सफलता दर के आधार पर अगले वर्ष इन समूहों और महिला मंडलों को 40 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक का इनाम भी दिया जाएगा। विवेक शर्मा ने जानकारी दी कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में 16,000 हेक्टेयर क्षेत्र में वन भूमि मौजूद है। यह क्षेत्र न केवल हरियाली के लिहाज से महत्वपूर्ण है, बल्कि स्थानीय किसानों की आजीविका का भी प्रमुख स्रोत है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि वन क्षेत्र में ऐसे पौधे लगाए जाएं जो आर्थिक दृष्टि से भी ग्रामीणों के लिए लाभदायक हों। विधायक विवेक शर्मा ने वैरी हटली गांव के श्मशान घाट के रास्ते के सुधार के लिए दो लाख रुपये की राशि देने की भी घोषणा की।