फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Meritorious scholarship examination will be held in Bangana on February 8.

Una News: बंगाणा में आठ फरवरी को होगी मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा

Wed, 05 Feb 2025 06:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 06:37 PM IST
विज्ञापन
Meritorious scholarship examination will be held in Bangana on February 8.
बंगाणा (ऊना)। मानव कल्याण समिति के सौजन्य से पांचवीं कक्षा में पढ़ रहे छात्रों के लिए मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा आठ फरवरी को आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा में आयोजित की जा रही है। परीक्षा में गणित, हिंदी और सामान्य ज्ञान के 80 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। मानव कल्याण समिति के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने बताया कि परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले स्कूल के विद्यार्थी को 1000, द्वितीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थी को 800 और तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थी को 600 रुपये का इनाम दिया जाएगा। इस परीक्षा के आयोजन से स्कूल के विद्यार्थियों को उनकी शैक्षिक क्षमता को दिखाने का बढ़िया अवसर मिलेगा और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा भी मिलेगी। समिति ने सभी छात्रों से इस परीक्षा में भाग लेने का आग्रह किया है। इस प्रतियोगिता में जिन छात्रों ने सहभागिता करनी होगी, वे 6 फरवरी से पूर्व जानकारी समिति को प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed