फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Mercury reached 41.8 degrees in the district, people hiding in their homes

Una News: जिले में 41.8 डिग्री पहुंचा पारा, घरों में दुबके लोग

Fri, 17 May 2024 02:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 17 May 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Mercury reached 41.8 degrees in the district, people hiding in their homes
ऊना। जिले में लगातार हो रही गर्मी से लोगों के पसीने छूटने शुरू हो गए हैं। वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। गर्मी के कारण लोग अब घरों से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं। वहीं, तेज धूप के कारण सब्जियों की खेती करने वाले किसानों को रोजाना सिंचाई करनी पड़ रही है। दूसरी तरफ मौसम विभाग की तरफ से आगामी दिनों में भी जिले का पारा बढ़ने की संभावना जताई गई है। दिनभर तेज धूप के चलते लोगों को शीतल पेय का सहारा लेना पड़ रहा है। वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया था। अधिकतम तापमान के साथ साथ न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होना शुरू हो गई है। बुधवार रात न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


जिले में वीरवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा बुधवार रात का न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में जिले में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


विनोद कुमार, विशेषज्ञ, मौसम विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed