फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Mehatpur police caught a Jeep full of buffaloes

मैहतपुर पुलिस ने पकड़ी भैंसों से भरी गाड़ी पकड़ी

Sat, 21 May 2022 09:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 09:03 PM IST
विज्ञापन
Mehatpur police caught a Jeep full of buffaloes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना)। स्थानीय पुलिस ने बीते शुक्रवार की रात नाके के दौरान भैंसों से भरी एक महिंद्रा पिकअप जीप को पकड़ा। पिकअप में कुल 15 मवेशी ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे। पुलिस ने जीप सवार दो लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार रात को पुलिस ने मैहतपुर में नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान एक पिकअप जीप को तलाशी के लिए रोका तो देखा कि जीप के अंदर ठूंस-ठूंस कर भैंसों और उनके कटड़ों को भरा गया था। जीप के अंदर मवेशी एक दूसरे पर चढ़कर बैठे हुए थे और तड़पते पाए गए। नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने जीप के अंदर भरकर ले जाई जा रही भैंसों तथा उनके बच्चों की गिनती करने पर पाया कि जीप में कुल 15 मवेशी ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे।
विज्ञापन

इनमें तीन बड़ी भैंसें तथा 12 छोटे कटड़े थे। गाड़ी चालक शादाब पुत्र नजद विलाल मस्जिद मोहल्ला बंजारन नाकुड़ जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश तथा दूसरे व्यक्ति मोबीन पुत्र इरफान कस्बा गंगोह मोहल्ला कुरेशियान जिला सहारनपुर उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed