फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Medical store operator and MR on five day police remand

Una News: मेडिकल स्टोर संचालक और एमआर पांच दिन की पुलिस रिमांड पर

Wed, 24 Dec 2025 06:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 06:57 PM IST
विज्ञापन
Medical store operator and MR on five day police remand
अदालत
विज्ञापन

अंब (ऊना)। प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बिक्री के आरोप में गिरफ्तार मेडिकल स्टोर संचालक और एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) को अदालत ने 29 दिसंबर तक पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। बुधवार को मेडिकल स्टोर संचालक का पिछला रिमांड खत्म होने पर उसे दोबारा अदालत में पेश किया गया। वहीं, रिमांड के दौरान हुई पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को पालकवाह के जिस मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव को गिरफ्तार किया था, उसे भी बुधवार को अंब अदालत में पेश किया गया। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों का 29 दिसंबर तक पुलिस रिमांड मंजूर किया है। बीते शुक्रवार को अंब पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नैहरियां रोड स्थित एक घर में दबिश दी थी। इस दौरान पुलिस ने लकड़ी की अलमारी से 2,330 नशीले कैप्सूल बरामद किए थे। इसके अलावा घर से 24 लाख 34 हजार 430 रुपये की नकदी भी जब्त की गई थी। आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक पहले से ही पुलिस की गिरफ्त में था, लेकिन पूछताछ में एमआर का नाम सामने आने के बाद वह भी अब कानून की जद में आ गया है। एसपी ऊना अमित यादव ने बताया कि पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed