फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Maternal mortality rate declined due to the efforts of the health department

Una News: स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से मातृ मृत्यु दर में आई गिरावट

Sat, 10 May 2025 08:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 08:34 PM IST
विज्ञापन
Maternal mortality rate declined due to the efforts of the health department
सुमन कार्यक्रम के तहत महिलाओं और नवजात के स्वास्थ्य का रखा जा रहा विशेष ध्यान
विज्ञापन

घर द्वार पर आशा वर्करों की ओर से समय-समय पर किया जाएगा जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। स्वास्थ्य विभाग के सुमन कार्यक्रम के तहत जिलेभर में अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के चलते मातृ-मृत्यु दर में भी कमी आई है। वर्ष 2023-24 में पांच महिलाओं की प्रसव के दौरान मौत हुई थी लेकिन वर्ष 2024-25 में तीन महिलाओं की मौत हुई है। इस दर को शून्य पर लाने के लिए विभाग की तरफ से सुमन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विभाग की तरफ से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी में गर्भवती महिलाओं और नवजात के स्वास्थ्य को लेकर भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सुमन कार्यक्रम के तहत 59 स्वास्थ्य उपकेंद्र, 23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और पांच नागरिक अस्पताल अधिसूचित किए गए हैं। इसमें गर्भवती महिलाओं की एंटीनेटल केयर (एएनसी) जांच की जा रही है। जिले में चार एएनसी जांच का की दर 91.2 प्रतिशत पहुंच गई है। इसके अलावा आशा वर्कर के माध्यम से घर द्वार पर जाकर महिलाओं को सुमन कार्यक्रम के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही महिलाओं के प्रसव के लिए सरकारी अस्पताल में समय समय पर जांच करवाने व प्रसव के लिए सरकारी अस्पतालाें का ही रुख करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसका मकसद अधिक से अधिक महिलाओं का सुरक्षित प्रसव हो सके और प्रसव के बाद भी प्रसूता महिला व नवजात ही देखभाल स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में सही प्रकार से हो सके। इसे लेकर लगातार विभाग की तरफ से प्रयास किए जा रहे हैं। विभाग के इस कार्यक्रम के के चलते जिले में अस्पतालों में प्रसव दर 96.4 प्रतिशत तक पहुंच गई है।


कोट्स
विभाग की तरफ से सुमन कार्यक्रम के तहत घर द्वार तक महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। मातृ मृत्यु दर में कमी आ रही है। साथ ही अस्पतालों में सुरक्षित प्रसव की दर में भी बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन

डॉ. अंकित चौधरी, कार्यक्रम अधिकारी, सुमन अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed