फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   market ready for Dhantaresh

धनतेरस को सज गए बाजार, ऑफरों की भरमार

Thu, 27 Oct 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Thu, 27 Oct 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
market ready for Dhantaresh
धनतेरस: सजकर तैयार हुआ शहर का बाजार - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा

धनतेरस को लेकर ऊना के बाजार पूरी तरह रंग-बिरंगी रोशनी से सज गया है। कारोबारियों को अब ग्राहकों का इंतजार है। लंबे अरसे से मंदी का दंश झेल रहे व्यापारियों को धनतेरस पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है। इसको लेकर व्यापारी वर्ग ने अपनी-अपनी दुकानों को विशेष रूप से सजा रखा है। बर्तन, रेडिमेड गारमेंट्स, ज्वैलर्स, इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों में भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। त्योहारी सीजन के चलते कंपनियों की ओर से विशेष ऑफर दिए गए हैं। इसी के चलते रोटरी चौक स्थित एलजी शोरूम में कोई भी एलईडी की खरीद पर फ्री डिश देने का ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा गारमेंट्स पर 30 से 25 प्रतिशत छूट दी जा रही है।

विज्ञापन


इस बार धनतरेस को लेकर ऊना जिले में 80 गाड़ियों की एडवांस बुकिंग हुई। होंडा के शोरूम में धनतेरस के लिए 50 गाड़ियां बुक हुई हैं। होंडा मोटर्स के मैनेजर बलिहार के मुताबिक होंडा की कारों पर त्योहारों को लेकर 10 से 50 हजार रुपये की छूट दी जा रही है। गाड़ियों की बुकिंग के लिए 21 हजार रुपये ग्राहकों से लिए जा रहे हैं। वहीं, शैवरलेट के सेल मैनेजर अमित कौशल ने बताया कि शोरूम में धनतेरस के लिए 10 गाड़ियों की बुकिंग हुई हैं। शैवरलेट के शोरूम में बीट गाड़ी पर 74 हजार रुपये तथा सेल गाड़ी पर 77 हजार रुपये की विशेष छूट दी जा रही है। गाड़ी की बुकिंग के लिए 10 हजार रुपये लिए जा रहे हैं। पुंज ह्यूंडाई मोटर्स के सेल मैनेजर राजीव के मुताबिक शोरूम में धनतेरस के लिए 20 गाड़ियों की बुकिंग हुई। ह्यूंडाई की कारों पर 55 हजार की छूट दी जा रही है। बुकिंग के लिए पांच हजार रुपये लिए जा रहे हैं। उधर, व्यापारियों में नानक चंद, विशाल कुमार, श्याम लाल, सुनील कुमार ने बताया कि धनतेरस के मौके उन्हें अच्छे कारोबार की उम्मीद है। इसको लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि त्योहारी सीजन के चलते उन्होंने पहले ही माल की व्यवस्था कर रखी है। उन्होंने बताया कि धनतेरस पर लोग जमकर खरीददारी करते हैं।
विज्ञापन

इनसेट
इस शुभ मुहूर्त में करें खरीददारी
पंडित राजेंद्र प्रसाद शर्मा के मुताबिक इस बार धन त्रयोदशी पर श्री हुनमान जयंती पर्व भी आ रहा है। वहीं, हस्त नक्षत्र में की गई खरीदारी शुभ और लाभ की द्योतक है। बर्तन और वाहन आदि की खरीदारी के लिए सुबह-शाम के समय दो मुहूर्त विशेष हैं। इसमें प्रात: 10:45 से 2:50 और शाम के समय 4:15 से 2:50 के बीच खरीदारी करें तो शुभ रहेगा। इस दिन यम के लिए दीपदान करने से घर में सुख शांति रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed