फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   many fire events on Deepawali

जिले में दिवाली की रात आग का तांडव

Mon, 31 Oct 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Mon, 31 Oct 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
many fire events on Deepawali
demo

दिवाली की रात जिले में कई जगह आग के तांडव ने लोगों को परेशानी में डाले रखा। करीब सात जगह पर हुई आग की घटनाओं में लाखों का नुकसान हो गया। घालुवाल में जहां आग से 51 प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां राख हो गईं, वहीं जिल के ेनंगड़ा, बहडाला, कुठार कलां, बढेड़ा और भंजाल में मक्की के करीब हो हजार गट्ठे जलकर स्वाह हो गए। घटनाओं में लाखों का नुकसान हुआ है। हालांकि, दमकल विभाग के जवानों ने लाखों की संपत्ति को राख होने से बचा लिया। दमकल विभाग के कर्मचारी रात भर आग की घटनाओं को लेकर बचाव कार्यों में भागते रहे। बताया जा रहा है कि तमाम आग की घटनाएं आतिशबाजी के शौक के चलते हुई हैं। जानकारी के मुताबिक रविवार दिवाली की रात लालसिंगी स्थित प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप धारण कर लिया।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक आग में करीब 51 झुग्गियां जलकर राख हो गई थीं, जबकि दमकल विभाग ने साथ लगती करीब 90 झुग्गियों को जलने से बचा लिया। अग्निकांड में अजय, गणेश, राज, उमेश, जगदीश, महावीर और अनिल सहित अन्य मजदूरों का सारा सामान जलकर राख हो गया। इसमें करीब 2 लाख का नुकसान हुआ है। इसके अलावा उपमंडल अंब के भंजाल में नूरदीन के मक्की के करीब 450 गट्ठों सहित अन्य सामान में आग लग गई। इस घटना में करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


वहीं, नंगड़ा मेें सोमा देवी, भगतराम और यशपाल के गट्ठों में आग लगने से 14 हजार का नुकसान हुआ है। बहडाला में पूर्व प्रधान रमेश चंद के खेतों में रखे हुए मक्की के 150 गट्ठों में आग लग गई। इस घटना में पांच हजार रुपये का नुकसान हुआ है। बहडाला में महिंद्र सिंह के दो सौ मक्की के गट्ठे राख होने से दो हजार रुपये का नुकसान हुआ है। कुठारकलां में संतोष कुमारी के दो सौ मक्की के गट्ठों में आग से दो हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा बढेड़ा में रामपाल के खेतों में पड़े करीब डेढ़ सौ गट्ठे आग की भेंट चढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



दमकल विभाग के अधिकारी सरवण कुमार अपनी टीम के साथ आग पर घटनाओं को काबू करने में जुटे रहे। सरवण कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। टीम में लाजिंद्र दत्त, जयपाल, भूषण लाल, सुभाष चंद, करतार सिंह, सुरेंद्र और मनोहर सिंह शामिल रहे। दमकल विभाग के इंचार्ज सरवण कुमार का कहना है कि दिवाली की रात हुई आग की घटनाओं में कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच आग बुझाई और लाखों की संपत्ति को आग की भेंट चढ़ने से बचा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed