फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Many families are homeless due to heavy rain in Behala village of Takoli Panchayat

Una News: टकोली पंचायत के बेहला गांव में भारी बारिश से कई परिवार बेघर

Thu, 04 Sep 2025 01:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:03 PM IST
विज्ञापन
Many families are homeless due to heavy rain in Behala village of Takoli Panchayat
बंगाणा विकास खंड के गांव पुरोईयां में लगातार भारी बारिश से खतरे में ग्रामीण।संवाद
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की उपतहसील जोल के तहत ग्राम पंचायत टकोली के गांव बेहला में भारी बारिश से तबाही मच गई। लगातार बरसात से कई गरीब परिवारों के घर और पशुशालाएं क्षतिग्रस्त हो गईं। विधि चंद पुत्र रिखी राम का मकान पूरी तरह टूट गया।
विज्ञापन

वह गरीब परिवार से हैं, आय के साधन सीमित हैं और उनका बेटा भी पहले ही गुजर चुका है। जोगिंद्र पुत्र बांतु राम का मकान दरारों के कारण रहने योग्य नहीं रहा।
विज्ञापन

दिहाड़ी मजदूरी से जीवन यापन करने वाले जोगिंद्र को अब परिवार की सुरक्षा की चिंता सता रही है। वहीं, मोहिंद्र पुत्र बांतु राम की पशुशाला गिर गई, जिससे उनके जानवर खुले में खड़े हैं। इसके अलावा बारू राम व सुनील राणा को भी नुकसान हुआ है। पंचायत प्रधान ममता देवी ने हालात का जायजा लिया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। नायब तहसीलदार जोल अश्वनी धीमान ने बताया कि नुकसान का आकलन करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, जिसके बाद प्रभावितों को राहत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed