फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Man assaulted in Gondpur Jaichand

Una News: गोंदपुर जयचंद में व्यक्ति के साथ मारपीट

Thu, 09 Jan 2025 07:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 07:10 PM IST
विज्ञापन
Man assaulted in Gondpur Jaichand
ऊना। पुलिस थाना टाहलीवाल के तहत गोंदपुर जयचंद में एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार भागदीन (33) निवासी गोंदपुर जयचंद तहसील हरोली जिला ऊना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 25 दिसंबर को वह रात करीब 08:30 बजे अपने घर जा रहा था तो गांव की एक किराना की दुकान से जरूरी राशन लेने पहुंचा। इस दौरान दुकान के बाहर गांव के जमीलदीन और अजहरदीन भी मौजूद थे। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसे देखते ही जमील दीन गाली गलौज करने लग पड़ा। जब उसने आपत्ति जताई तो आरोपी ने उसके साथ हाथापाई करना शुरू कर दिया। हाथापाई में उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिस से कहा कि घटना के बाद उसे चोटों का अधिक अहसास नहीं हुआ, इसलिए मेडिकल नहीं करवाया। बाद में चोटों का दर्द अधिक होने लगा। इसके चलते उसने मेडिकल करवाया और पुलिस को शिकायत भी दी। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed